अमेजन पर दिवाली सेल के दौरान कार एयर प्यूरीफायर पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
कार एयर प्यूरीफायर स्मॉग और ट्रैफिक में साफ हवा प्रदान करता है।
Photo Credit: Pexels/Maksim Goncharenok
दिल्ली में AQI का लेवल 700 के पार पहुंच गया है और प्रदूषण की स्थिति बहुत ज्यादा गंभीर हो गई है। ऐसे में अगर आप घर से बाहर कार ड्राइव करते हैं और साफ हवा पाना चाहते हैं तो कार एयर प्यूरीफायर बहुत मदद कर सकता है। ऑनलाइन काफी विकल्प में मौजूदा हैं, जिनकी शुरुआत ₹2,000 से लेकर ₹5,000 तक में होती है। अमेजन पर फेस्टिवल सीजन के मौके पर शुरु हुई सेल में डिस्काउंट के साथ कार एयर प्यूरीफायर के 5 विकल्प मौजूद हैं।
Honeywell Move Pure3 Car Air Purifier
Honeywell Move Pure3 Car Air Purifier अमेजन पर ₹5,259 में उपलब्ध हो रहा है। इस कार एयर प्यूरीफायर में HEPA फिल्टर और फॉर्मेल्डिहाइड है जो कि धूल और धुएं को 99.9% तक कम करता है। कंपनी 2 साल की वारंटी प्रदान करती है। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹157 कैशबैक मिल सकता है।
Philips Car Air Purifier
Philips Car Air Purifier कंपनी की खास सेलेक्टफिल्टर टेक्नोलॉजी से लैस है, जिससे कार के अंदर मौजूद कण जैसे कि PM2.5 को तेजी से हटते हैं। यह सिगरेट के धुएं और धूल जैसे हानिकारक कणों को हटा देता है। इससे हवा साफ हो जाती है। यह कार एयर प्यूरीफायर अमेजन पर ₹4,659 में लिस्ट किया गया है। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर ₹139 कैशबैक मिल सकता है।
Nebelr IonDrive 205 Car Air Purifier Ionizer
Nebelr IonDrive 205 Car Air Purifier अमेजन पर ₹3,799 में मिल रहा है। Nebelr के इस कार एयरप्यूरीफायर में आयनाइजर (NCAP-4) है। यह 10 मिलियन नेगेटिव आयन, धुआं, बदबू और PM2.5 धूल को हटा सकता है। इस प्यूरीफायर को आसानी से यूएसबी से चलाया जा सकता है।
Reffair AX50 Car Air Purifier
Reffair AX50 Car Air Purifier में H13 ट्रू HEPA फिल्टर दिया गया है। यह स्मॉग और ट्रैफिक में साफ हवा प्रदान करता है। PM2.5, घुएं और बदबू को हटाता है। AX50 Car Air Purifier अमेजन पर ₹3,308 में उपलब्ध हो रहा है। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹99 कैशबैक मिल सकता है।
Gustto AeroGo 3.0 Car Air Purifier
Gustto AeroGo 3.0 Car Air Purifier ई-कॉमर्स साइट पर ₹1,972 में खरीदा जा सकता है। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹59 कैशबैक मिल सकता है। इस कार एयर प्यूरीफायर में कार्बन के साथ HEPA13 फिल्टर और नेगेटिव आयन मिलता है। इसमें अरोमा डिफ्यूजर है और यह ट्रैफिक में कार में साफ हवा प्रदान करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी