दिल्ली में जहरीली हवा का कहर, सांस लेने के लिए संघर्ष कर रहे लोग, AQI 400 के पार!

पिछले कुछ सालों की तरह इस बार भी दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण काफी ज्यादा बढ़ गया है। आज सुबह से प्रदूषण का स्तर फिर से गंभीर श्रेणी में आ गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 नवंबर 2022 10:23 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण काफी ज्यादा बढ़ गया है।
  • आज सुबह से प्रदूषण का स्तर फिर से गंभीर श्रेणी में आ गया है।
  • दिल्ली की जनता जहरीली हवा में सांस लेने के लिए मजबूर है।
पिछले कुछ सालों की तरह इस बार भी दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण काफी ज्यादा बढ़ गया है। हालांकि बुधवार को मामूली सुधार देखा गया था, लेकिन उसके बाद आज सुबह से प्रदूषण का स्तर फिर से गंभीर श्रेणी में आ गया है। इसके चलते दिल्ली एनसीआर में धुंध की मोटी परत आ गई है। दिल्ली के नजदीकी राज्यों में खेतों में पराली जलाने और वाहनों के धुएं के चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सुबह 7 बजे 408 था। इन दो कारणों के अलावा प्रतिकूल मौसम भी एनसीआर में प्रदूषण की मुख्य वजह है।

दिल्ली की जनता जहरीली हवा में सांस लेने के लिए मजबूर है तो ऐसे में कई नागरिकों ने सांस लेने में दिक्कतों और स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बताया है। ऐसे में बुजुर्गों और स्कूल जाने वाले बच्चों पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा है। मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि जहरीली हवा के लंबे समय तक संपर्क में रहने से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। खासकर सुबह के समय जब बच्चे स्कूल जाते हैं तो यह परेशानी चरम पर होती है।
Advertisement

नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से एयर क्वालिटी के सुधरने तक स्कूलों को बंद करने का आग्रह किया है, जिसको लेकर विचार किया जा रहा है। हालांकि, अभिभावकों का कहना है कि सरकार को स्कूलों को बंद करने की जगह प्रदूषण के लेवल को कंट्रोल करने के लिए कुछ करना चाहिए। एक महिला ने एनडीटीवी से कहा कि "स्कूलों को बंद करना समाधान नहीं है, सरकार को प्रदूषण के लेवल को कंट्रोल करने के लिए कदम उठाने चाहिए।"

एक अन्य अभिभावक का कहना है कि "हमारे बच्चे  सांस लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार को स्कूलों को बंद नहीं करना चाहिए। उन्हें एयर क्वालिटी को सुधारने के लिए फैसले लेने चाहिए। महामारी के वक्त स्कूल बंद होने के कारण बच्चे पहले से ही परेशान थे।"
Advertisement

शहर का 24 घंटे का AQI  मंगलवार के 424 से घटकर कल 376 हुआ था, जो बीते साल 26 दिसंबर में 459 के बाद सबसे खराब था। 401 और 500 के बीच AQI को गंभीर, इंडेक्स पर सबसे खराब बैंड के तौर पर रखा गया है। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को "अच्छा", 51 और 100 "ठीक", 101 और 200 "मध्यम", 201 और 300 "खराब", 301 और 400 "बहुत खराब" माना जाता है।
Advertisement

एक्सपर्ट ने कहा कि दिल्ली में 1 से 15 नवंबर के बीच एयर क्वालिटी सबसे खराब है क्योंकि इस दौरान पराली जलाने का काम चरम पर होता है। कृषि मंत्रालय के डाटा के मुताबिक, खेत में पराली जलाने से निकलने वाला धुआं शहर की हवा में छोटे PM 2.5 को पहुंचा रहा है। इन्होंने फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले प्रदूषकों का 32 प्रतिशत तक योगदान दिया है। PM 2.5 महीन कण होते हैं जो 2.5 माइक्रोन या उससे कम व्यास के होते हैं। ये रेसपिरेटरी ट्रैक्ट में अंदर तक जा सकते हैं, फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं और ब्लडस्ट्रीम में घुस सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  2. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  3. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  4. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  7. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  8. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  10. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.