AI Anchors के साथ फिर शुरू हो रहा है DD Kisan न्यूज चैनल, अब डिजिटल मानव पढ़ेंगे न्यूज!

AI एंकर इंसानों से मिलते-जुलते कंप्यूटर-जनरेटेड डिजिटल अवतार हैं। ये अवतार विभिन्न AI टेक्नोलॉजी पर चलते हैं जो इन्हें टेक्स्ट-टू-वॉयस जनरेशन क्षमताओं के साथ-साथ होंठ, आंखों, सिर और हाथ की एक्टिविटीज को कहे जा रहे शब्दों के साथ सिंक करने की अनुमति देते हैं।

विज्ञापन
Written by Akash Dutta, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 मई 2024 21:12 IST
ख़ास बातें
  • दो नए AI एंकर को AI Krish और AI Bhoomi नाम दिया गया है
  • यह जोड़ी रविवार को DD किसान पर पहली बार दिखेगी
  • ये एंकर पचास भारतीय और विदेशी भाषाएं बोल सकते हैं

Photo Credit: Unsplash

दूरदर्शन चैनल DD Kisan देश में किसानों के लिए समाचार और सूचना जारी करने का काम करता है। चैनल अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की लहर को अपनाने जा रहा है। डीडी किसान अपने चैनल पर दो एआई एंकर (AI Anchor) लाने की तैयारी कर रहा है। इस कदम के बाद यह समाचार और सूचना प्रस्तुत करने के लिए AI-पावर्ड डिजिटल ह्यूमन रेप्लिका पेश करने वाला भारत का पहला सरकारी टीवी चैनल बन जाएगा। DD Kisan की स्थापना के नौ साल पूरे होने के अवसर पर AI एंकर पेश किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि चैनल 26 मई 2015 को लॉन्च किया गया था।

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की एक प्रेस स्टेटमेंट के अनुसार, दो नए AI एंकर को AI Krish और AI Bhoomi नाम दिया गया है। यह जोड़ी रविवार को DD किसान पर पहली बार दिखेगी, जब चैनल अपनी नौवीं वर्षगांठ मना रहा होगा। मंत्रालय के मुताबिक ये एंकर पचास भारतीय और विदेशी भाषाएं बोल सकते हैं।

मंत्रालय ने AI एंकर को ऐसे कंप्यूटर के रूप में पेश किया जो इंसानों की तरह दिख सकता है और काम कर सकता है। इसमें आगे कहा गया है कि एआई कृष और एआई भूमि बिना ब्रेक लिए या थके 24 घंटे और 365 दिन समाचार पढ़ सकते हैं।

DD Kisan चैनल राष्ट्रीय और ग्लोबल लेवल पर लेटेस्ट कृषि अनुसंधान, कृषि मंडियों के रुझान, मौसम में बदलाव और सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी के बारे में समाचार और जानकारी शेयर करता है। चैनल के कुछ लोकप्रिय शो में कृषि दर्शन, मंडी खबर, मौसम खबर और चौपाल चर्चा शामिल हैं।
Advertisement

AI एंकर इंसानों से मिलते-जुलते कंप्यूटर-जनरेटेड डिजिटल अवतार हैं। ये अवतार विभिन्न AI टेक्नोलॉजी पर चलते हैं जो इन्हें टेक्स्ट-टू-वॉयस जनरेशन क्षमताओं के साथ-साथ होंठ, आंखों, सिर और हाथ की एक्टिविटीज को कहे जा रहे शब्दों के साथ सिंक करने की अनुमति देते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AI anchors, DD Kisan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  2. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.