पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी

NCTAU ने पोर्नोग्राफी ऐप्स के नाम पर स्कैम करने वाले खतरनाक एंड्रॉयड ऐप्स से होने वाले फाइनेंशियल फ्रॉड को लेकर चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 सितंबर 2026 09:50 IST
ख़ास बातें
  • सोशल मीडिया विज्ञापन के जरिए पोर्न ऐप को फैलाया जाता है।
  • फिशिंग वेबसाइट्स पर रीडायरेक्ट किया जाता है।
  • फ्रॉड में सबसे आखिर में बिना मंजूरी के वित्तीय लेनदेन किए जाते हैं।

सोशल मीडिया के जरिए फ्रॉड की शुरुआत होती है।

Photo Credit: Pexels/Tima Miroshnichenko

इंडियन साइबरक्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) के तहत नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) ने पोर्नोग्राफी ऐप्स के नाम पर स्कैम करने वाले खतरनाक एंड्रॉयड ऐप्स से होने वाले फाइनेंशियल फ्रॉड को लेकर चेतावनी दी है। गृह मंत्रालय की ओर से I4C के तहत 26 अगस्त को जारी एक एडवाइजरी में बताया गया है कि इन ऐप्स का प्रमोशन फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एडवरटाइजमेंट के जरिए किया जा रहा है। इनके नाम Night Play, Reloop, Kyss, Vimo, Rivo, Nexo और Vixa हैं और इनके कुछ दूसरे वर्जन भी हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

एडवाइजरी में कहा गया है कि ये एडवरटाइजमेंट यूजर्स को पोर्नोग्राफिक कंटेंट वाली वेबसाइट्स पर रीडायरेक्ट करते हैं, जहां उन्हें गूगल प्ले स्टोर के बाहर से एक APK फाइल डाउनलोड करने के लिए राजी किया जाता है।

Advertisement

कैसे होता है फ्रॉड

  • फोन में जब ऐप इंस्टॉल हो जाता है तो उसके बाद ये ऐप्स एक्सेसिबिलिटी और दूसरी जरूरी परमिशन मांगते हैं।
  • परमिशन मिलने से साइबर फ्रॉड डिवाइस का कंट्रोल ले सकते हैं और बैकग्राउंड में मैलवेयर रन कर सकते हैं।
  • उसके बाद ऐप अपडेट के नाम पर एक दूसरा पैकेज भी डाउनलोड किया जा सकता है।
  • शुरुआत में दी गई परमिशन का गलत उपयोग करके मैलवेयर डिवाइस का कंट्रोल अपने हाथ में ले सकता है।
  • इससे बिना इजाजत के पैसे का लेन-देन करवाया जा सकता है।
  • वहीं कई ऐप्स तो फोन पर VPN भी इंस्टॉल कर सकते हैं, जिससे इंटरनेट ट्रैफिक फ्रॉड के कंट्रोल वाले सर्वर से होकर गुजरता है।
  • यह एक प्रकार से यूजर्स का डेटा खतरे में डाल सकता है और गलत या आपराधिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो सकता है।
  • मैलवेयर यूजर्स को सामान्य डिवाइस सेटिंग्स के जरिए ऐप अनइंस्टॉल करने से भी रोक सकता है।

फ्रॉड में क्या क्या होता है?

  • सोशल मीडिया ऐड्स के जरिए फैलाया जाता है।
  • फिशिंग वेबसाइट्स पर रीडायरेक्ट किया जाता है।
  • ऐप अपडेट के तौर पर दूसरा पैकेज डाउनलोड होता है।
  • फोन का कंट्रोल लेने के लिए एक्सेसिबिलिटी परमिशन का गलत इस्तेमाल होता है।
  • फोन पर VPN इंस्टॉल करवाया जाता है।
  • सबसे आखिर में बिना मंजूरी के वित्तीय लेनदेन किए जाते हैं।

कैसे करें बचाव
NCTAU ने यूजर्स को सलाह दी है कि सिर्फ गूगल प्ले स्टोर या अन्य भरोसेमंद ऐप स्टोर के जरिए ही ऐप्स डाउनलोड करना चाहिए। इसके अलावा विज्ञापन, वेबसाइट्स या संदिग्ध लिंक से मिली APK फाइल से दूर रहना चाहिए। यूजर्स को अनजान ऐप्स को एक्सेसिबिलिटी परमिशन देने से बचना चाहिए। हमेशा इंस्टॉल किए गए ऐप्स की लगातार चेक करना चाहिए और जो खुद से डाउनलोड नहीं की हैं तो उन्हें डिलीट करना चाहिए। इसके अलावा गूगल प्ले प्रोटेक्ट को चालू रखने, एंड्रॉयड डिवाइस को अपडेट करने और संदिग्ध गतिविधियों के लिए बैंक अकाउंट और यूपीआई ट्रांजेक्शन को नियमित तौर पर चेक करते रहना चाहिए।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Porn App, Cyber Fraud, Cybercrime, Ministry of Home Affairs, I4C

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  6. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  7. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.