युद्ध के बीच Ukraine पर साइबर हमलों की मार, सरकारी और बैंकिंग वेबसाइटें निशाने पर

पड़ोसी देश लातविया और लिथुआनिया में भी कुछ कंप्‍यूटर्स इसका शिकार हुए हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 फरवरी 2022 14:17 IST
ख़ास बातें
  • अज्ञात हमलावरों ने सैकड़ों कंप्यूटरों को मैलवेयर से संक्रमित किया है
  • विदेश मंत्रालय और काउंसिल और मिनि‍स्‍टर्स की वेबसाइटों पर भी अटैक
  • हालांकि यूक्रेन के अधिकारियों ने इस पर कोई कमेंट नहीं किया है

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय और काउंसिल और मिनि‍स्‍टर्स की वेबसाइटों को भी निशाना बनाया गया है।

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच जंग सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं है। साइबर अटैक के जरिए भी यूक्रेन पर हमला बोला जा रहा है। यूक्रेन की संसद समेत कई सरकारी और बैंकिंग वेबसाइटों पर बुधवार को साइबर अटै‍क किया गया। साइबर सिक्‍योरिटी रिसर्चर्स ने कहा है कि अज्ञात हमलावरों ने सैकड़ों कंप्यूटरों को मैलवेयर से संक्रमित किया। रिसर्चर्स ने बताया कि पड़ोसी देश लातविया और लिथुआनिया में भी कुछ कंप्‍यूटर्स इसका शिकार हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन के विदेश मंत्रालय और काउंसिल और मिनि‍स्‍टर्स की वेबसाइटों को भी निशाना बनाया गया है। इनकी लोडिंग काफी स्‍लो थी और एक के बाद एक साइबर हमले जारी थे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।  

ESET रिसर्च लैब्स ने कहा कि उसने बुधवार को ‘देश की सैकड़ों मशीनों' पर डेटा-वाइपिंग मैलवेयर का पता लगाया। इस तरह का मैलवेयर पहले नहीं देखा गया था। यह नहीं पता चल सका है कि कितने नेटवर्क्‍स इससे प्रभावित हुए हैं। रिसर्च लैब्स ने कहा ने कहा कि कई बड़े संगठन इस मैलवेयर के निशाने पर थे। 
 
वहीं, सिमेंटेक थ्रेट इंटेलिजेंस ने वाइपर मैलवेयर से प्रभावित तीन संगठनों का पता लगाया है। इनमें लातविया और लिथुआनिया में यूक्रेन के सरकारी कॉन्‍ट्रैक्‍टर और यूक्रेन का एक फाइनेंशल इंस्टिट्यूशन शामिल है। ध्‍यान रहे कि लातविया और लिथुआनिया दोनों ही नाटो के मेंबर हैं। एक्‍सपर्ट का कहना है कि साइबर हमलावर इस बात की परवाह भी नहीं कर रहे कि वो जिनको निशाना बना रहे हैं, वो किस देश में हैं।  

जिन तीन संगठनों को निशाना बनाया गया, वह यूक्रेन की सरकार के काफी करीब थे। फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट में हुए साइबर अटैक में करीब 50 कंप्‍यूटरों को निशाना बनाया गया। इनका काफी डेटा मिटा दिया गया। वाइपर हमले को लेकर यूक्रेन के सीन‍ियर साइबर डिफेंस ऑफ‍िसर विक्टर जोरा ने कुछ नहीं कहा है। कहा जा रहा है कि इस मैलवेयर को दिसंबर के आखिर में तैयार किया गया था। 

साइबर सिक्‍योरिटी फर्म, ‘सोफोस' के प्रि‍ंसिपल रिसर्च साइंटिस्‍ट चेस्टर विस्निव्स्की ने कहा कि शायद रूस कई महीनों से इसकी योजना बना रहा था। यह कहना मुश्किल है कि इन हमलों की तैयारी में कितने संगठन या एजेंसियां शामिल हैं। शायद हमलावर यह बताना चाहते हैं कि यूक्रेन के बुनियादी ढांचे पर उनका कितना कंट्रोल है। 
Advertisement

फ‍िलहाल एक्‍सपर्ट यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि हमला कितना गंभीर है। इससे पहले जनवरी में हुए साइबर अटैक में भी यूक्रेन की सरकार और संगठनों की कई वेबसाइटों को निशाना बनाया गया था। उस वक्‍त यूक्रेन ने रूस को इसके लिए जिम्‍मेदार ठहराया था। रूस ने हमने में अपना हाथ होने से इनकार किया था। 

यूक्रेन में साइबर हमले रूसी अटैक का प्रमुख टूल रहा है। माना जाता है कि रूस ने साल 2007 में एस्टोनिया और 2008 में जॉर्जिया के खिलाफ भी साइबर हमले किए थे। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
  2. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  3. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  4. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  5. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  6. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  7. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  8. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  9. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  10. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.