क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट के ये रहे कारण, जानें सभी बातें

गौरतलब है कि चीन ने हाल ही में अपने वित्तीय संस्थानों और पेमेंट कंपनियों पर क्रिप्टोकरंसी से संबंधित लेन देन या अन्य किसी भी प्रकार की सेवा देने के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 मई 2021 17:50 IST
ख़ास बातें
  • मस्क की कंपनी टेस्ला ने पेमेंट के रूप में बिटकॉइन को कर दिया अस्वीकार्य
  • चीन ने लगाया वित्तिय संस्थानों और कंपनियों पर क्रिप्टो लेनदेन का प्रतिबंध
  • बिटकॉइन, इथेरियम समेत सभी बड़ी क्रिप्टोकरंसी की कीमतों में आई गिरावट

बिटकॉइन और इथेरियम समेत कई बड़ी क्रिप्टोकरंसी में 30 प्रतिशत तक की आई गिरावट

बुधवार को डिजिटल करेंसी बाजार में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिली। 19 मई को बिटकॉइन, इथेरियम, डॉजकॉइन समेत लगभग सभी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में 30 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली। पिछले कुछ दिनों से क्रिप्टोकरेंसी मार्केट धीमी गिरावट देख रही थी, लेकिन चीन की ओर से Cryptocurrency लेन-देन पर बैन लगने की खबर ने क्रिप्टो मार्केट के बुधवार को ब्लैक फ्राइडे में तबदील कर दिया।

मंगलवार को, चीन ने अपने वित्तीय संस्थानों और पेमेंट कंपनियों को क्रिप्टोकरंसी से संबंधित लेन देन या अन्य किसी भी प्रकार की सेवा देने के लिए प्रतिबंधित कर दिया। इसका सीधा सीधा अर्थ यह हुआ कि बैंक और ऑनलाइन पेमेंट चैनल अब ग्राहकों को क्रिप्टोकरंसी से संबंधित कोई भी सेवा नहीं दे सकते। अब, फिर क्या था, इस खबर के बाज़ार में आते ही, पैनिक सेलिंग शुरू हो गई और देखते ही देखते कुछ ही घंटों में Bitcoin, Ethereum, Dogecoin, Litecoin, Shiba Inu समेत कई क्रिप्टोकरेंसी सिर के बल गिर गई।

बता दें कि चीन ने इसी तरह का एक प्रतिबंध आज से चार साल पहले यानी 2017 में भी लगाया था, लेकिन अब इस नए बैन में लागू किए गए नए नियमों ने सेवाओं को और भी अधिक सीमित कर दिया है। इससे वर्चुअल करेंसी का वास्तविक मोल अब पहले से अधिक हल्का हो गया है।

क्रिप्टो ट्रेड प्लैटफॉर्म Binance के मुताबिक, बुधवार को शाम 7 बजे (IST) बिटकॉइन (BTC) अपने 24 घंटे पहले की कीमत $34,693.1 (लगभग 24,97,903 रुपये) से 21 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा था। वहीं, एक अन्य लोकप्रिय क्रिप्टो कॉइन इथेरियम (ETH) 25 प्रतिशत घटकर $2,453.15 (लगभग 1,76,626 रुपये) पर ट्रेड कर रहा था।
Advertisement

हालांकि, चीन को अकेला दोषी करार नहीं दिया जा सकता, क्योंकि क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में गिरावट पिछले कई दिनों से देखने को मिल रही थी। पिछले हफ्ते इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी Tesla के मालिक और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी एलन मस्क (Elon Musk) ने यह घोषणा की थी कि पर्यावरणीय नुकसान को देखते हुए टेस्ला अब अपनी कार की बिक्री के लिए बिटकॉइन को पेमेंट मोड के रूप में स्वीकार नहीं करेगी। जबकि, इसके लगभग एक हफ्ते पहले ही मस्क ने Bitcoin को टेस्ला में पेमेंट के रूप में इस्तेमाल किए जाने को लेकर स्वीकृति दी थी। कहीं न कहीं, यह भी एक कारण है कि क्रिप्टोकरेंसी निवेशक भ्रम की स्थिति में आ गए।
Advertisement

Elon Musk काफी लंबे समय से क्रिप्टो में रूची दिखाते आए हैं। शुरुआत में वे Bitcoin की बड़ी तारीफ किया करते थे, लेकिन Meme करेंसी Dogecoin के आने के बाद से वे इस नए कॉइन को लेकर लगातार ट्वीट कर रहे थे। बिटकॉइन को लेने की बात करने के बाद उसका पर्यावरण पर प्रभाव बता कर यू-टर्न मारना और डॉजकॉइन के क्रिएटर के साथ मिलकर सिस्टम को पहले से बेहतर बनाने की बात करना। निश्चित तौर पर मार्केट में भूकंप आने के कई कारणों में से कुछ कारण ये भी हो सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.