चीन के बैन के बाद Bitcoin व क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग मशीन बनाने वाली कंपनी ने बंद की सेल

क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग मशीन बनाने वाली कंपनी Bitman ने स्पॉट मार्केट में अपने प्रोडक्ट्स की सेल को बंद कर दिया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 जून 2021 16:05 IST
ख़ास बातें
  • Bitman ने ग्लोबल मार्केट में अपनी माइनिंग मशीनों की सेल बंद की
  • चीन द्वारा माइनिंग पर लगाए गए बैन के बाद कंपनी पर आया दबाव
  • मई के अंत में भी चीन से ट्रेडिंग पर कसा था अपना शिकंजा

मई के अंत में चीन ने देश में क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित कई सर्विस पर बैन लगा दिया था

क्रिप्टोकरेंसी को लेकर चीन द्वारा एक के बाद एक उठाए कदमों की वजह से क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में गिरावट देखने को मिल रही है। सबसे पहले चीन ने अपने वित्तीय संस्थानों और पेमेंट कंपनियों को क्रिप्टोकरंसी से संबंधित लेन देन या अन्य किसी भी प्रकार की सेवा देने के लिए प्रतिबंधित कर दिया। इसके बाद माइनिंग पर प्रतिबंध लगाया गया और अब, क्रिप्टोकरेंसी माइनिंगन (Cryptocurrency mining) मशीनों की सबसे बड़ी निर्माता बिटमैन (Bitman) ने माइनिंग पर लगे इस बैन (Bitcoin mining ban) बिक्री के दबाव को कम करने के लिए स्पॉट मार्केट में अपने प्रोडक्ट्स की सेल को बंद कर दिया है।

न्यूज़ एजेंसी Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग मशीन बनाने वाली कंपनी Bitman ने स्पॉट मार्केट में अपने प्रोडक्ट्स की सेल को बंद कर दिया है। कंपनी का कहना है कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, रूस, कजाकिस्तान और इंडोनेशिया सहित कुछ अन्य जगहों में अपने ग्राहकों के साथ "क्वालिटी" पावर सप्लाई तलाश रही है।

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि चीन ने बिटकॉइन (Bitcoin) की माइनिंग को खत्म करने की कसम खाई हुई है। 2017 से वर्तमान तक, देश ने माइनिंग और ट्रेडिंग को लेकर कई कठोर कदम उठाए हैं। मई के अंत में, चीन की स्टेट काउंसिल ने बिटकॉइन ट्रेडिंग (Bitcoin trading) और माइनिंग पर नकेल कसने के वित्तीय जोखिमों का हवाला देते हुए  वित्तीय संस्थानों और पेमेंट कंपनियों को क्रिप्टोकरंसी से संबंधित लेन देन या अन्य किसी भी प्रकार की सेवा देने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। इस कदम ने बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price) में गहरा असर डाला था। कीमत की बात करें, खबर लिखते समय, भारत में बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) लगभग 26 लाख रुपये थी।

रिपोर्ट आगे बताती है कि चीन द्वारा उठाए इस ताज़ा कदम के बाद, माइनिंग के बड़े और प्रमुख केंद्र - इनर मंगोलिया, युनान और सिचुआन आदि ने व्यापार को जड़ से खत्म करने की शुरुआत कर दी है। प्रतिबंध के बाद, कई चीनी माइनर्स अपनी मशीनें या तो बेच रहे हैं या इन्हें विदेशों में ट्रांस्फर कर रहे हैं। बिटमैन का कहना है कि माइनिंग साइट को रातों रात विदेशों में स्थापित करना आसान नहीं है और साथ ही सेंकडरी मार्केट में इन्हें बेचने का दबाव भी काफी ज्यादा है। इस दबाव को कम करने के लिए कंपनी ने अपनी मशीनों को ग्लोबल बाज़ार में बेचना बंद कर दिया है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  9. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.