कोरोनावायरस (Coronavirus) से जूझ रहे भारत का चीन ने उड़ाया मज़ाक, देखें क्या किया पोस्ट

पोस्ट के वायरल होते ही कई चीनी यूज़र्स द्वारा आलोचनाएं भी की गई। हो भी क्यों न, यहां सवाल इंसानियत का जो है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 मई 2021 18:21 IST
ख़ास बातें
  • भारत कोरोनावायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है
  • चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी ने एक तस्वीर पोस्ट कर भारत का उड़ाया मज़ाक
  • कई यूज़र्स ने आलोचना कर कहा ऐसे समय में हमें मदद का हाथ बढ़ाना चाहिए

भारत इस समय कोरोनावायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है

भारत में कोरोनावायस महामारी से मचे हाहाकार और त्रासदी के बीच चीन की कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने अपने एक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए भारत की मज़ाक उड़ाई है। दुख की बात यह है कि मज़ाक भारत में कोविड-19 संक्रमण से हो रही मौतों का बनाया गया है। चीनी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने भारत जल रही च‍िताओं की तुलना चीन द्वारा अंतरिक्ष में स्‍पेस स्‍टेशन की तैयारी से की है। हालांकि, दुनिया भर से आई प्रतिक्रियाओं के बाद पार्टी ने इस पोस्ट को हटा दिया। बता दें कि चीन को कोरोनावायरस (Coronavirus) का जन्मदाता माना जाता है।

चीन की माइक्रो ब्‍लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के सेंट्रल पोलिटिकल एंड लीगल अफेयर्स के अकाउंट से एक विवादित पोस्ट हुआ, जिसकी काफी आलोचनाएं हुई। पोस्ट में एक तस्वीर साझा की गई थी, जिसमें एक तरफ चीन के रॉकेट लॉन्‍च करने और दूसरी तरफ भारत में शवों को जलाए जाने की तस्‍वीर दिखाई गई थी। तस्वीर में चीनी भाषा में लिखा था "जब चीन आग जलाता बनाम भारत का आग जलाता है।"
Advertisement

पोस्ट के वायरल होते ही कई चीनी यूज़र्स द्वारा आलोचनाएं भी की गई। हो भी क्यों न, यहां सवाल इंसानियत का जो है। कई चीनी वीबो यूज़र्स ने कि इस पोस्ट को 'अनुचित' बताया और कहा कि चीन को भारत के साथ सहानुभूति दिखानी चाहिए। 

खुद के देशवासियों की ओर से आई आलोचनाओं के बाद चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने इस पोस्ट को हटा दिया। वहीं, चीन के सरकारी न्यूज़पेपर ग्लोबल टाइम्‍स के एडिटर हू शिजिन (hu xijin) ने मानवता के ऊपर बयान दिया, लेकिन अगले ही पल उनका भी एक दूसरा चेहरा ट्विटर पर देखने को मिला। हू शिजिन ने ट्वीट किया, जिसमें लिखा था (अनुवादित) ' चीन द्वारा भारत को दी जाने वाली ऑक्‍सीजन कंसट्रेटर्स और वेंटीलेटर जैसी आपातकालीन सप्‍लाई को लेकर कई चीनी लोगों को चिंता है कि उनका इस्‍तेमाल भारत के गरीब मरीजों को बचाने के बजाय अमीरों की जरूरत को पूरा करने में होगा।'
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Coronavirus, Covid 19
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.