Coronavirus Awareness: Vodafone, BSNL ने बदले नेटवर्क के नाम

BSNL ने ऑपरेटर का नाम बदलकर 'BSNL Stay at Home' रख लिया है। वहीं, Vodafone ने नाम बदल कर 'Vodafone-Be Safe' कर लिया है। दोनों कंपनियों ने यह फैसला कोरोनावायरस (Covid-19) संक्रमण में लोगों को प्रोतसाहन देने के लिए लिया है।

Coronavirus Awareness: Vodafone, BSNL ने बदले नेटवर्क के नाम

Vodafone ने भारत में नाम बदल कर Vodafone-Be Safe कर लिया है

ख़ास बातें
  • बीएसएनएल ने नेटवर्क का नाम किया 'BSNL Stay at Home'
  • वोडाफोन ने अपने नेटवर्क का नाम रखा 'Vodafone-Be Safe'
  • Coronavirus से जागरूक करने के लिए उठाए कदम
विज्ञापन
Vodafone और BSNL ने Coronavirus (COVID-19) महामारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने नेटवर्क के नाम को बदल दिया है। दोनों कंपनियों ने ने अपने नाम के बाद कोरोनोवायरस-संबंधी शब्दों को जोड़ा है। जहां अब बीएसएनएल ने ऑपरेटर का नाम बदलकर 'BSNL Stay at Home' रख लिया है। वहीं, वोडाफोन ने नाम बदल कर 'Vodafone-Be Safe' कर लिया है। कई यूज़र्स को यह नाम अब दिखाई भी दे रहे हैं। दोनों कंपनियों ने यह फैसला कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने और COVID-19 संक्रमण के बीच सामाजिक दूरियों को सुनिश्चित करने के प्रयास में लिए हैं। यहां तक ​​कि दूरसंचार विभाग (DoT) ने सभी दूरसंचार कंपनियों को 30 सेकंड का एक कोरोनवायरस जागरूकता संदेश बनाने के लिए कहा है, जो यूज़र्स की डिफॉल्ट कॉलर ट्यून के रूप में लागू होगा।

Vodafone के नेटवर्क ऑपरेटर नाम में बदलाव को ट्विटर पर कई यूज़र्स और एक Gadgets 360 स्टाफ द्वारा देखा गया है। वोडाफोन के नेटवर्क नाम में परिवर्तन भारत तक सीमित नहीं है। जर्मनी में यज़र्स ने यह भी बताया है कि वोडाफोन ने देश में नाम बदलकर Vodafone #StayHome कर दिया है।
 
 

ट्विटर पर लोगों ने BSNL के नाम में भी बदलाव देखे हैं। अब ऑपरेटर ने नाम को बदलकर 'स्टे एट होम' कर दिया है। दोनों टेलिकॉम ऑपरेटरों के इस कदम को यूजर्स की प्रशंसा मिली है, जिन्होंने कहा है कि COVID-19 महामारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और घर के अंदर रहने के लिए लोगों को याद दिलाने के लिए यह एक अच्छा कदम है।
 
 

प्रतित होता है कि ऑपरेटर के नाम में यह बदलाव देश के सभी वोडाफोन और बीएसएनएल यूज़र्स के लिए नहीं और इसे लेकर फिलहाल वोडाफोन या बीएसएनएल ने किसी प्रकार का आधिकारिक बयान भी नहीं दिया है।

बता दें कि कोरोनावायरस लॉकडाउन में अपने यूज़र्स को प्रोतसाहित करने के लिए दोनों कंपनियों ने हाल ही में कुछ अतिरिक्त फायदे भी घोषित किए हैं। बीएसएनएल ने 20 अप्रैल तक मोबाइल वैधता विस्तार की घोषणा की है और ग्राहकों को 10 रुपये का टॉकटाइम प्रोत्साहन के तौर पर दिया है।

वोडाफोन आइडिया ने भी 17 अप्रैल तक फीचर फोन वाले अपने 100 मिलियन से अधिक प्रीपेड यूज़र्स के लिए वैधता को बढ़ाया है और उन्हें 10 रुपये का टॉक टाइम भी दिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, Vodafone, Vodafone Idea, Coronavirus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »