चीन में कोरोना के BF.7 वैरिएंट का ‘कोहराम’, अस्‍पताल भरे, मुर्दाघरों में लंबी लाइनें, लाखों मौतों का अनुमान

China Covid : दावा है कि अगले 90 दिनों में चीन की 60 फीसदी आबादी और पृथ्‍वी की 10 फीसदी आबादी कोरोना संक्रमित हो सकती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2022 12:05 IST
ख़ास बातें
  • भारत के पड़ोसी देश चीन में कोविड से त्राहिमाम मच गया है
  • रोजाना हजारों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं
  • चीन में कोविड का मौजूदा प्रकोप 27 अक्‍टूबर से शुरू हुआ है

China Covid : चीन में यह स्थिति तब है, जब शी-जिनपिंग की लीडरशिप वाला यह देश ‘जीरो-कोविड पॉलिसी’ को फॉलो करता है।

भारत के पड़ोसी देश चीन (China) में कोविड से त्राहिमाम मच गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अस्‍पतालों में व्‍यवस्‍थाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं। हजारों की संख्‍या में लोग जान गंवा रहे हैं। मौतों की संख्‍या लाखों में पहुंचने का अनुमान है। विशेषज्ञों का दावा है कि अगले 90 दिनों में चीन की 60 फीसदी आबादी और पृथ्‍वी की 10 फीसदी आबादी कोरोना संक्रमित हो सकती है। चीन में बिगड़े हालात के बीच महामारी विशेषज्ञ एरिक फेगल-डिंग का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। 

चीन में यह स्थिति तब है, जब शी-जिनपिंग की लीडरशिप वाला यह देश ‘जीरो-कोविड पॉलिसी' को फॉलो करता है। कोरोना के मामलों में थोड़ी से भी तेजी आने पर शहरों में लॉकडाउन लगा दिया जाता है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, चीन में कोविड का मौजूदा प्रकोप 27 अक्‍टूबर से शुरू हुआ। ग्‍लोबल टाइम्‍स ने 10 नवंबर को इस बारे में जानकारी दी। चीनी सरकार ने नियमों को और सख्‍त किया, लेकिन मामले बढ़ते चले गए और अब हालात बेकाबू हैं। 
 

BF.7 वैरिएंट मचा रहा कहर

चीन में कोविड का जो वैरिएंट कहर बरपा रहा है, उसका नाम BF.7 बताया जाता है। यह BA.5 का एक सबवेरिएंट, जो ओमिक्रॉन के सबसे व्यापक रूप से फैलने वाले सब वैरिएंट में से एक है। 

महामारी विशेषज्ञ एरिक फेगल-डिंग ने अपने ट्वीट्स की सीरीज में थर्मोन्यूक्लियर बैड (THERMONUCLEAR BAD) शब्‍द का इस्‍तेमाल किया है। इसका मतलब है कि चीन में अस्पतालों की व्‍यवस्‍थाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं। अगले 90 दिनों में चीन के 60 फीसदी और पृथ्वी की 10 फीसदी आबादी के संक्रमित होने की संभावना है। कई लाख मौतें हो सकती हैं और यह शुरुआत है। अपने ट्वीट्स में एरिक ने चीन में कोविड की स्थिति, अंतिम संस्कार के मामलों में अप्रत्‍याशित बढ़ोतरी और मुर्दाघरों में उमड़ रही भीड़ के बारे में बात की है। उन्‍होंने बताया है कि जो स्थिति है, वह छुपाई जा रही है। मौतों की संख्‍या को कम रिपोर्ट किया जा रहा है। 
Advertisement
 

अपने एक ट्वीट में एरिक फेगल-डिंग ने लिखा है। बहुत से लोगों ने जनवरी 2020 में भी मेरी बातों पर भरोसा नहीं किया था जब मैंने चेतावनी देने की कोशिश की थी कि ‘नोवेल कोरोनावायरस' एक महामारी है जिसे दुनिया ने 1918 के बाद से नहीं देखा है। उन्‍होंने कहा है कि कोविड अभी खत्‍म नहीं हुआ। 
Advertisement

वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के अनुमानों पर आ‍धारित एक मॉडल में कहा गया है कि चीन में अप्रैल तक कोविड से मरने वालों की संख्या 5 लाख से अधिक हो जाएगी। 2023 के आखिर तक 16 लाख तक मौतें होने की संभावना है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: China, COVID, THERMONUCLEAR BAD
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.