CMF Phone 2 Pro भारत में 28 अप्रैल को देगा Buds 2, Buds 2a और Buds 2 Plus के साथ दस्तक

Nothing अपने आगामी फोन CMF Phone 2 Pro को 28 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2025 17:27 IST
ख़ास बातें
  • Nothing नए फोन CMF Phone 2 Pro को 28 अप्रैल को लॉन्च करने वाला है।
  • CMF Phone 2 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर मिल सकता है।
  • CMF Phone 2 Pro में 6.3 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।

CMF Phone 2 Pro में डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट मिल सकता है।

Photo Credit: Nothing India/X

Nothing अपने आगामी फोन CMF Phone 2 Pro को 28 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है। लंबे समय से फोन के टीजर आ रहे थे और अब आगमन की पुष्टि हुई है। ब्रांड ने सितंबर 2023 में पहले CMF फोन को लॉन्च किया था, जिसके बाद CMF सब-ब्रांड का यह दूसरा स्मार्टफोन है। आइए CMF Phone 2 Pro के फीचर्स और डिजाइन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
टीजर में दो बड़े सर्कल, ग्रे कलर में एक छोटा सर्कल और ऑरेंज कलर में एक सर्कल नजर आया है। इससे फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलने का संकेत मिलता है, जिसमें प्राइमरी कैमरे के लिए दो बड़े सेंसर और पोर्ट्रेट के लिए एक अल्ट्रा-वाइड और एक छोटा सेंसर मिल सकता है। ऑरेंज सर्कल फ्लैश के लिए हो सकता है।
हाल ही में आए टीजर में फोन के लिए एक टेक्सचर्ड, टैक्टाइल फिनिश का खुलासा हुआ है। फोटो में एक स्क्रू के साथ एक स्लीक, मेटैलिक कॉर्नर का क्लोज-अप नजर आया है जिससे CMF के कस्टमाइजेबल डिजाइन का पता चलता है, जैसा कि CMF Phone 1 में देखा गया है।

पिछली अफवाहों के आधार पर फोन में एक मीडियाटेक प्रोसेसर मिलेगा जो कि मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 हो सकता है। फोन में लैनयार्ड और अन्य एक्सेसरीज अटैच करने के लिए कस्टमाइजेबल बैक कवर और स्क्रू रहेगा। फोन में करीब 6.3 इंच की डिस्प्ले होगी, जबकि Phone 1 में 6.67 इंच की डिस्प्ले थी।

CMF इसके साथ ही तीन नए ऑडियो प्रोडक्ट CMF Buds 2, Buds 2a और Buds 2 Plus भी लॉन्च करेगी। CMF Buds 2 बीते साल के मॉडल का अपग्रेड है जबकि 2a और 2 Plus नए मॉडल हैं जिन्हें CMF Buds Pro 2 मॉडल के अंतर्गत रखा जाना चाहिए। कंपनी लॉन्च इवेंट को 28 अप्रैल को दोपहर 2 बजे BST / शाम 6:30 बजे IST पर आयोजित करेगी।


Advertisement
CMF Phone 1 Specifications


CMF Phone 1 में 6.67 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले , जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Nothing OS 2.6 पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone 1 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 164 मिमी, चौड़ाई 77 मिमी, मोटाई 8 मिमी और वजन 197 ग्राम है। इस फोन में 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Swappable rear panel
  • Vibrant 120Hz AMOLED display
  • Good performance
  • Clean User Interface
  • Bad
  • No charger in the box
  • No stereo speakers
  • No dedicated wide-angle or telephoto lens
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  6. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  7. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  8. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  9. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  10. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.