कैब ड्राइवर के बैंक अकाउंट में ऑनलाइन आए 9 हजार करोड़ रुपये और फिर ...

9000 करोड़ रुपये सच में आए हैं या नहीं, इस बात की जांच करने के लिए ड्राइवर ने खुद से कुछ रुपये अपने अकाउंट में भेजकर देखे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 सितंबर 2023 10:14 IST
ख़ास बातें
  • कैब ड्राइवर को अपना बैंक अकाउंट बैलेंस देखकर यकीन ही नहीं हुआ।
  • अकाउंट में आए ये 9 हजार करोड़ रुपये ज्यादा देर तक टिके नहीं।
  • घटना 9 सितंबर की बताई जा रही है।

तमिलनाडू में कैब ड्राइवर के साथ हुई हैरान कर देने वाली घटना

'भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है' की कहावत आपने भी जरूर सुनी होगी। चेन्नई में एक कैब ड्राइवर के साथ ऐसा ही कुछ हुआ जिस पर उसको खुद को भी यकीन नहीं हुआ। कैब ड्राइवर के बैंक अकाउंट में एकदम से 9 हजार करोड़ रुपये आ गए। घटना 9 सितंबर की बताई जा रही है जब तमिलनाडू के चेन्नई में एक कैब ड्राइवर को अपना अकाउंट बैलेंस देखकर यकीन ही नहीं हुआ और वो इसे स्पैम अटैक समझ बैठा। आइए जानते हैं, उसके बाद क्या हुआ। 

तमिलनाडू के चेन्नई में बहुत ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक कैब ड्राइवर के अकाउंट में लाख या करोड़ नहीं, बल्कि पूरे 9000 करोड़ रुपये क्रेडिट हो गए। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, राजकुमार नामक कैब ड्राइवर, जो तमिलनाडू के पालानी का निवासी बताया जाता है, के बैंक अकाउंट में 9 सितंबर को 9 हजार करोड़ रुपये जमा हो गए। उसे इस पर यकीन नहीं हुआ और उसने सोचा कि उसके साथ यह कोई जालसाजी की जा रही है। 

फिर 9000 करोड़ रुपये सच में आए हैं या नहीं, इस बात की जांच करने के लिए ड्राइवर ने खुद से कुछ रुपये अपने अकाउंट में भेजकर देखे। राजकुमार ने 21 हजार रुपये अपने अकाउंट और जमा करवा दिए। ये 21 हजार रुपये भी 9000 करोड़ में जुड़ गए। तब जाकर उसे यकीन आया कि उसके अकाउंट में सच में 9000 करोड़ रुपये आ गए हैं। लेकिन फिर उसने इन रुपयों का क्या किया, ये बात आपके दिमाग में भी जरूर आ रही होगी। 

9000 करोड़ रुपये बैंक अकाउंट में आने के बाद एक साधारण आदमी अवश्य ही असमंजस में पड़ सकता है। लेकिन राजकुमार के अकाउंट में आए ये 9 हजार करोड़ रुपये ज्यादा देर तक टिके नहीं। बैंक ने फिर से इन रुपयों को वापस निकाल लिया। तमिलनाडू मर्सेंटाइल बैंक का ग्राहक राजकुमार को बताया गया है। इस तरह की घटनाएं कई बार चौंका देती हैं। लेकिन ऐसे में यूजर्स को सावधान रहने की जरूरत भी होती है, क्योंकि मैसेज या ईमेल के जरिए कई बार हैकर्स या ऑनलाइन ठग भी इस तरह की जालसाजी कर सकते हैं। इसलिए यूजर को चाहिए कि किसी भी मैसेज की अच्छे से जांच-पड़ताल कर ले और उसके बाद ही उसके बारे में आगे कोई कदम उठाए। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 9000 crore rupees, Cab Driver

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  2. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  8. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  9. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  10. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.