Check ITR Refund Status Online: चंद स्टेप्स में ऐसे देखें अपना ITR रिफंड का स्टेटस

Check ITR Refund Status Online: इनकम टैक्स भरने के लिए Form 16 की जरूरत होती है, जिसे अधिकांश कंपनियां जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई के पहले हफ्ते में अपने कर्मचारियों के लिए जारी करती हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जुलाई 2024 21:42 IST
ख़ास बातें
  • Income tax e-filing पोर्टल के जरिए देख सकते हैं रिफंड स्टेटस
  • NSDL TIN वेबसाइट भी दिखाता है स्टेटस
  • AY 24-25 के लिए अभी तक चार करोड़ से अधिक ITR पहले ही जमा किए जा चुके हैं

आयकर रिफंड का स्टेटस ऑनलाइन पता लगाने के लिए इन दो तरीके हैं

Check ITR Refund Status Online: 31 जुलाई इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) फाइल करने की तय आखिरी तारीख है। इनकम टैक्स भरने के लिए Form 16 की जरूरत होती है, जिसे अधिकांश कंपनियां जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई के पहले हफ्ते में अपने कर्मचारियों के लिए जारी करती हैं। टैक्स रिटर्न भरने के लिए करदाताओं को फॉर्म 16 के साथ Form 26AS, टैक्स इंफोर्मेशन स्टेटमेंट (TIS), एनुअल इंफोर्मेशन स्टेटमेंट (AIS), बैंक डिटेल्स और इंटरेस्ट सर्टिफिकेट जैसे अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स की भी आवश्यकता होती है। आयकर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए टैक्स रिटर्न दाखिल करने के लिए ITR-1 से ITR-7 तक कुल सात फॉर्म जारी किए हैं। यदि आपने ITR फाइलिंग नहीं की है, तो आप यहां क्लिक करके फाइलिंग के सभी तरीकों को जान सकते हैं। अब, यदि आपने ITR फाइल कर दिया है, तो निश्चित तौर पर आप अपने रिफंड का स्टेटस (ITR refund status) जानना चाह रहे होंगे।

एसेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए अभी तक चार करोड़ से अधिक ITR पहले ही जमा किए जा चुके हैं। यदि आप भी इन्हीं में से एक हैं और अपने रिफंड का स्टेटस जानना चाह रहे हैं, तो बता दें कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट करदाताओं को चंद स्टेप्स में ऑनलाइन ही रिफंड स्टेटस पता लगाने की सुविधा देता है। इसकी सभी जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं।

केवल अपने पैन कार्ड का उपयोग करके अपने आयकर रिफंड का स्टेटस ऑनलाइन पता लगाने के लिए इन दो तरीकों का पालन करें:

1. Income tax e-filing पोर्टल के जरिए देखें रिफंड स्टेटस
  • पहले इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाएं और यहां लॉग-इन करें।
  • आप अपने PAN नंबर, पासवर्ड और Captcha कोड भरकर लॉग-इन कर सकते हैं।
  • यहां ‘My Account' पर जाएं और “Refund/Demand Status” ऑप्शन पर क्लिक या टैप करें।
  • यहां आपको रिफंड स्टेटस के साथ-साथ फाइलिंग से जुड़ी सभी जानकारियां मिलेंगी।

2. NSDL TIN वेबसाइट के जरिए देखें रिफंड स्टेटस
  • NSDL TIN वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां अपना PAN नंबर और एसेसमेंट ईयर भरें।
  • अब 'Proceed' पर क्लिक या टैप करें और स्टेटस देखें।

नोट: यदि आपका रिफंड 10 दिनों की निर्धारित अवधि के अंदर रिलीज नहीं होता है, तो आप अपने ITR में गलतियों को जांचना चाहिए। यदि सब सही है, तो आप इस देरी के लिए आयकर विभाग को ईमेल कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  2. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
  3. PM Kisan Samman Nidhi Status: PM किसान किश्त अकाउंट में आई या नहीं खुद ऑनलाइन ऐसे करें चेक
  4. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
  5. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  6. कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात
  7. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
  8. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  9. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  10. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.