ChatGPT में गलती निकालो और 16 लाख रुपये तक जीतो, Open AI ने दिया खुला ऑफर

OpenAI ने उन यूजर्स को 20 हजार डॉलर तक देने का वादा कर डाला है, जो इस AI चैटबॉट में बग्स ढूंढ निकालेंगे। बग बाउंटी प्रोग्राम को कल, मंगलवार को लाइव किया गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2023 19:50 IST
ख़ास बातें
  • OpenAI ने ChatGPT में बग निकालने पर 20 हजार डॉलर तक देने का वादा किया है
  • रिवॉर्ड प्रति बग 200 डॉलर (लगभग 16,412 रुपये) से शुरू होते हैं
  • प्रोग्राम में सिस्टम द्वारा जरनेट गलत या दुर्भावनापूर्ण कंटेंट शामिल नहीं

OpenAI द्वारा विकसित ChatGPT ने इंटरनेट में AI टूल के लिए एक खास क्रेज पैदा कर दिया है

टेक्नोलॉजी जगत में तहलका मचाने वाला चैटबॉट ChatGPT सबकी जबान पर है। लोग इसके जरिए अपनी दुविधाओं का समाधान तो ले ही रहे हैं, साथ ही इसका इस्तेमाल अपनी परिक्षाओं को पास करने या ऑफिस के काम आसान बनाने के लिए भी कर रहे हैं। अब, इसे बनाने वाली फर्म OpenAI ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम में कमजोरियों की रिपोर्ट करने वाले यूजर्स को 20,000 डॉलर (लगभग 16.4 लाख रुपये) तक देने का वादा किया है।

समाचार एजेंसी Reuters के अनुसार, OpenAI ने उन यूजर्स को 20 हजार डॉलर तक देने का वादा कर डाला है, जो इस AI चैटबॉट में बग्स ढूंढ निकालेंगे। बग बाउंटी प्रोग्राम को कल, मंगलवार को लाइव किया गया था। लोगों को उनके द्वारा रिपोर्ट किए गए बग की गंभीरता के आधार पर रिवॉर्ड दिया जाएगा, जिसमें प्रति भेद्यता (vulnerability) 200 डॉलर (लगभग 16,412 रुपये) से शुरू होने वाले रिवॉर्ड शामिल है।

बग बाउंटी प्रोग्राम नया कॉन्सेप्ट नहीं है। अक्सर, टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियां प्रोग्रामर्स और एथिकल हैकर्स को अपने सॉफ्टवेयर सिस्टम में बग की रिपोर्ट करने के लिए रिवॉर्ड देती हैं। बग बाउंटी प्लेटफॉर्म Bugcrowd पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, OpenAI ने रिसर्चर्स को ChatGPT की कुछ कार्यक्षमता को और OpenAI सिस्टम कैसे संवाद करते हैं और थर्ड-पार्टी के अनुप्रयोगों के साथ डेटा शेयर करते हैं, इसका फ्रेमवर्क रिव्यू करने के लिए आमंत्रित किया है।

इस प्रोग्राम में OpenAI सिस्टम द्वारा निर्मित गलत या दुर्भावनापूर्ण कंटेंट जनरेट करना शामिल नहीं है।
Advertisement

बता दें कि हाल ही में इटली में चैटजीपीटी को प्राइवेसी नियमों के संदिग्ध उल्लंघन के लिए प्रतिबंधित किया गया था। इसके अलावा, इसे चीन में भी बैन कर दिया गया है। चीन में, सभी टेक कंपनियों को उनके प्लेटफॉर्म पर चैटजीपीटी सर्विसेज मुहैया करवाने के लिए बैन कर दिया है।
Advertisement

Microsoft द्वारा समर्थित OpenAI का ChatGPT नवंबर में लॉन्च किया गया था और रिलीज के बाद से ही इसने दुनिया भर में तूफान ला दिया है। ये यूजर्स के सवालों के जवाब सटीक तरह से और बेहद तेजी से देता है। हालांकि, इसने कई गलतियां भी की है, जिसके चलते ये आलोचनाओं के घेरे में भी आया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ChatGPT AI tool, ChatGPT ban, ChatGPT Bug Bounty Program
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.