OpenAI ने एक बार फिर दिया यूजर्स को धोखा, बंद हो गई ChatGPT की सर्विस, यूजर्स ने X पर जमकर की शिकायतें

दुनिया भर में AI के लिए लोकप्रिय OpenAI की सर्विस एक बार फिर से ग्लोबल स्तर पर रुक गई हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जुलाई 2025 10:18 IST
ख़ास बातें
  • OpenAI की सर्विस एक बार फिर से ग्लोबल स्तर पर रुक गई हैं।
  • यूजर्स ChatGPT, Sora और GPT API में दिक्कत की शिकायतें कर रहे हैं।
  • ChatGPT के डाउन होने पर यूजर्स ने X पर जमकर प्रतिक्रिया दी हैं।

ChatGPT दुनिया भर में AI सर्विस प्रदान करती है।

Photo Credit: Unsplash/Jonathan Kemper

दुनिया भर में AI के लिए लोकप्रिय OpenAI की सर्विस एक बार फिर से ग्लोबल स्तर पर रुक गई हैं। दुनिया भर में यूजर्स ChatGPT, Sora और GPT API में दिक्कत की शिकायतें कर रहे हैं। यह दूसरी बार है जब सर्विस में बड़ी रुकावट आई है। एआई टूल्स की मांग लगातार बढ़ रही है और में ऐसे में यह रुकावट कंपनी के लिए ठीक नहीं है। ऐसा लग रहा है कि यह रुकावट भारत समेत उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया में देखी गई हैं, जहां से सबसे ज्यादा शिकायतें आ रही हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

आज यानी कि 16 जुलाई, 2025 को ChatGPT डाउन हुआ है। डाउनडिटेक्टर पर अब तक 158 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। 91 प्रतिशत यूजर्स ने शिकायत की है कि ChatGPT पूरी तरह से काम नहीं कर रहा है। वहीं 6 प्रतिशत ने ऐप और 3 प्रतिशत ने वेबसाइट को लेकर शिकायतें दर्ज की हैं।

ChatGPT के डाउन होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शिकायतों की बाढ़ सी आ गई है। यूजर्स अलग-अलग अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कर रहे हैं कुछ मजाक कर रहे हैं तो परेशानी भरे ट्वीट कर रहे हैं। कुछ ट्वीट्स इस प्रकार हैं:
@lodydody1021 नाम के यूजर ने लिखा कि ChatGPT डाउन है, मैं सचमुच काफी परेशान हूं और कुछ जरूरी सुझाव पाने में बहुत दिक्कत हो रही है, अब क्या करूं।
Advertisement
 
@one1wonm नाम के यूजर ने लिखा कि क्या किसी और के लिए भी ChatGPT बंद है? मैं इस समय ऑनलाइन एक अंजान से बहस कर रहा हूं और मुझे जीतने के लिए इसकी बहुत ज्यादा जरूरत है।
 
@alanteevee नाम के एक यूजर ने लिखा कि ChatGPT हमेशा सबसे ज्यादा जरूरी समय में क्यों डाउन हो जाता है, 24 घंटे में मेरा एग्जाम है भाई।
Advertisement
 
@sydneyrosex96 नाम के एक यूजर ने लिखा कि जब ChatGPT डाउन होता है तो आपको अपनी परेशानी खुद ही ठीक करनी होती है।
Advertisement
 
@shisir84230561 नाम के एक यूजर ने लिखा कि मुझे आधी रात तक 13 पेज का निबंध जमा करना है और ChatGPT बंद हो गया है। मैं पूरी तरह से परेशान हो गया हूं।
 
@Vorixal नाम के एक यूजर ने लिखा कि ब्रो ChatGPT डाउन है और मैं सच में पागल हो जाऊंगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ChatGPT Down, OpenAI, ChatGPT, Sora, GPT API, X, Downdetector

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.