यह GPS आधारित ऐप है। अपने कबूतर की आप रियल टाइम ट्रैकिंग भी कर सकते हैं।
Carrier Pidge एक नया ऐप है जो संदेश पहुँचाने वाले कबूतर की रफ्तार की नकल करता है।
Photo Credit: Apple
क्या आप आज के डिजिटल जमाने में कबूतर के द्वारा कोई मैसेज करना चाहेंगे? मैसेजिंग में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो Carrier Pidge ऐप के कबूतर द्वारा अपना मैसेज किसी को भेज सकते हैं। Carrier Pidge ऐप में एक वर्चुअल कबूतर आपका मैसेज दूसरे इंसान तक पहुंचाता है। यह मीलों उड़कर आपका मैसेज ले जाएगा। और हां, अगर बीच में यह मर गया तो मैसेज पहुंच भी नहीं पाएगा। इस रोचक के ऐप के लॉन्च के बाद लाखों डाउनलोड हो चुके हैं और यूजर्स कुछ नया ट्राई कर रहे हैं। आइए जानते हैं ऐप के बारे में विस्तार से।
आज के डिजिटल जमाने में जब बात 6G तक पहुंच चुकी है, एक शख्स ने iOS पर Carrier Pidge नाम का ऐसा ऐप बना डाला जिसमें एक कबूतर उड़कर आपका मैसेज रिसीवर तक ले जाता है। हालांकि यह एक वर्चुअल यानी बनावटी कबूतर है। लेकिन यह बहुत धीरे-धीरे उड़कर आपका मैसेज दूसरे शख्स तक पहुंचाता है। डेवलपर का कहना है कि कबूतर बीच रास्ते में मर गया या रास्ता भटक गया तो मैसेज पहुंच भी नहीं पाएगा! इस अनोखे ऐप को X/@noah_bino (Noah Larrobino) ने डेवलप किया है। डेवलपर का कहना है कि उसे इसे बनाने में 3 हफ्तों का समय लगा। इसमें यूजर चाहे तो 1 कबूतर भेज सकता है, चाहे तो 3 कबूतर या 10 कबूतर तक भी भेजे जा सकते हैं। वर्चुअल कबूतर की स्पीड 110 मील प्रतिघंटा यानी करीबन 177 किलोमीटर प्रतिघंटा की बताई गई है।
Spent 3 weeks building a texting app slower than email. Messages fly at pigeon speed — LA to NYC takes 22 hrs. Sometimes the bird dies & the message isn't delivered. pic.twitter.com/MwHcldFr0Y
— Noah (@noah_bino) August 12, 2026Carrier Pidge एक नया ऐप है जो संदेश पहुँचाने वाले कबूतर की रफ्तार की नकल करता है। डेवलपर ने इसे बिल्कुल असली कबूतर के जैसा बनाने की कोशिश की है। इसलिए हो सकता है बीच रास्ते में आपका कबूतर खो जाए या मर जाए। इसलिए डेवलपर ने सलाह भी दी है कि ऐप के माध्यम से कुछ बहुत महत्वपूर्ण मैसेज भेजने से बचें। Noah Larrobino का कहना है कि उसे इस मैसेजिंग ऐप को बनाने में 3 हफ्तों का समय लगा। लॉस एंजिलिस से न्यूयॉर्क तक एक मैसेज पहुंचाने में इसे 22 घंटे का समय लगता है। यानी लगभग 4000 किलोमीटर की दूरी यह 22 घंटे में तय करता है।
कबूतर की ट्रैकिंग भी
यह GPS आधारित ऐप है। अपने कबूतर की आप रियल टाइम ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। साथ ही इसमें वॉइस-ओवर और वॉइस कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
कैसे करें डाउनलोड
यह ऐप iOS App Store पर उपलब्ध है और डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप iOS 26.0 या उससे ऊपर के iOS वर्जन के साथ काम करता है। ऐप को यूजर्स के 4.5 रिव्यू बहुतायत में मिले हैं। हालांकि यह एक पेड ऐप है और एक कबूतर की कीमत 0.99 डॉलर (लगभग 95 रुपये) है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी