सिंगल चार्ज में 480km रेंज वाली BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च से पहले चेन्नई में आई नजर!

इलेक्ट्रिक एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ, यूएसबी टाइप सी चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग, 5 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, Apple CarPlay और Android Auto भी होगा।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 सितंबर 2022 13:19 IST
ख़ास बातें
  • Atto 3 कंपनी की ओर से भारत में पहला इलेक्ट्रिक एसयूवी होगा
  • लॉन्च से पहले इस EV के फीचर्स और इमेज लीक हो गए हैं
  • एसयूवी में 12.8 इंच की टचस्क्रीन भी देखने को मिलेगी

BYD Atto 3 की भारत में कीमत 30 लाख से 35 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

Photo Credit: Rushlane

BYD की ओर से अक्टूबर में भारत के अंदर नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की जाने वाली है। कंपनी इससे पहले देश में e6 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर चुकी है। अब BYD की नजर भारत में एसयूवी सेग्मेंट पर है और Atto 3 इस कड़ी में कंपनी की ओर से पहला इलेक्ट्रिक एसयूवी होगा। लेकिन, लॉन्च से पहले इस EV के फीचर्स और इमेज लीक हो गए हैं। 

Rushlane की रिपोर्ट के मुताबिक, BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) की इमेज और फीचर्स लीक हो गए हैं। एसयूवी को चेन्नई में स्पॉट किया गया है। BYD Atto 3 एक प्रीमियम एसयूवी होगा और इसकी कीमत भी प्रीमियम रेंज में ही होगी। अनुमान है कि कंपनी इसे 30 लाख से 35 लाख रुपये तक की रेंज में लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा, एसयूवी के फीचर्स भी लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। 

BYD Atto 3 में कई मॉडर्न फीचर्स जैसे ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन असिस्टेंस, डिपार्चर वॉर्निंग, फ्रंट और रियर कॉलिजन वॉर्निंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और रियर क्रॉस ट्रैफिक ब्रेकिंग भी होगी। इसके अलावा इस कंपनी के इस लेटेस्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी में 12.8 इंच की टचस्क्रीन भी देखने को मिलेगी। डिस्प्ले में रोटेशन फीचर भी होगा जिससे इसे सुविधा के मुताबिक एडजस्ट किया जा सकेगा। 

जैसा कि इसका प्राइस काफी ऊंचा बताया जा रहा है, वैसे ही इसके फीचर्स भी प्रीमियम होंगे। इलेक्ट्रिक एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ, यूएसबी टाइप सी चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग, 5 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, Apple CarPlay और Android Auto भी होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्केट में मौजूद अन्य प्रतिद्वंदियों के मुकाबले इंटीरियर में यह इलेक्ट्रिक कार काफी स्पेस वाली होगी। कार की लम्बाई 4.5 मीटर बताई जा रही है। इंटरनेशनल मार्केट्स में यह EV पहले से मौजूद है और इसमें 480km तक की रेंज दी गई है। इसमें 60.48kWh की बैटरी है। एक दूसरे वेरिएंट में 49.92kWh बैटरी दी गई है। यह इलेक्ट्रिक कार 45 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। स्पीड के बारे में कहा गया है कि यह 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार 7.3 सेकंड में पकड़ सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.