सिंगल चार्ज में 480 KM रेंज वाली BYD ATTO 3 EV हुई लॉन्च, 7.3 सेकंड में 0 से 100KM की स्पीड

कीमत की बात की जाए तो जब ग्राहक अपने पुराने ऑटोमोबाइल में ट्रेड करते हैं तो COE के साथ BYD ATTO 3 को 178,888 सिंगापुर डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 1,01,42,773 रुपये में पा सकते हैं।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जुलाई 2022 18:04 IST
ख़ास बातें
  • BYD ATTO 3 कार में बेसिक 150kW मोटर दी गई है।
  • BYD ATTO 3 को करीब 1,01,42,773 रुपये में पा सकते हैं।
  • BYD ATTO 3 एक बार चार्ज होकर 480 KM की रेंज प्रदान करती है।
BYD ने सिंगापुर में ATTO 3 SUV लॉन्च कर दी है। जैसा कि BYD ने ATTO 3 को पेश किया है जो कि अब तक का सबसे पावरफुल मेनस्ट्रीम ईवी है। ईवी मार्केट देश में तेजी से बढ़ता जा रहा है। करीब 10 साल पहले सिंगापुर के मार्केट में एंट्री करने के बाद से कंपनी ने सही तरीके से नए इलेक्ट्रिक वाहन पेश किए हैं, जिनमें टैक्सी, टूर बस, सिटी बस, ट्रक, फोर्कलिफ्ट और अर्बन कमोडिटी लॉजिस्टिक्स व्हीकल शामिल हैं। कंपनी स्थानीय मार्केट के लिए क्लीनर मॉडल प्रदान करेगी क्योंकि यह आखिरकार दक्षिण पूर्व एशिया में फैलती जा रही है।

यह MG HS प्लग-इन हाइब्रिड और हुंडई कोना इलेक्ट्रिक जैसी कारों के लिए एक कड़ा कम्पिटिशन है। ATTO 3 विदेशी मार्केट्स में BYD Yuan Plus को दिया जाने वाला उपनाम है। फिजिक्स में सबसे कम समय यूनिट "एटोसेकंड", एटीटीओ के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस नए प्रोडक्ट के 4 मुख्य फायदे जो हाई परफॉर्मेंस वाले ऑटोमोबाइल के लिए तैयार किए गए थे, जिसमें ब्यूटी, इंटेलिजेंस, एफिशिएंसी और सेफ्टी शामिल है। एशिया पैसिफिक ऑटो सेल्स डिवीजन के जनरल मैनेजर लियू जुएलियांग के मुताबिक, BYD ने करीब 6 लाख नई एनर्जी पैसेंजर कारों की बिक्री की है।
Advertisement

नया मॉडल BYD के ड्रैगन फेस 3.0 डिजाइन लैंग्वेज पर नजर आता है जिसमें एक स्पोर्टी-थीम वाला इंटीरियर डिजाइन है जो कि खासतौर पर युवा ग्राहकों के लिए BYD के प्रमुख डिजाइनर वोल्फगैंग एगर के डायरेक्शन में बनाया गया है। डाइमेंशन की बात की जाए तो नए व्हीकल की लंबाई 4455, चौड़ाई 1875, मोटाई 1615mm और व्हीलबेस 2720mm है। 
 

BYD ATTO 3 के पावर और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो BYD ATTO 3 कार में बेसिक 150kW मोटर दी गई है। टॉप स्पीड की बात की जाए तो यह 7.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। रेंज की बात की जाए तो यह एक बार चार्ज होकर 480 KM की रेंज प्रदान करती है।
 

BYD ATTO 3 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो जब ग्राहक अपने पुराने ऑटोमोबाइल में ट्रेड करते हैं तो COE के साथ BYD ATTO 3 को 178,888 सिंगापुर डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 1,01,42,773 रुपये में पा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BYD ATTO 3 SUV, Singapore, Electric Car

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.