अमेरिका में लगे ‘बुलेट ATM’... पेमेंट करो, निकलने लगेंगी गोलियां, देखें Video

Bullet ATM : अमेरिका के तीन राज्‍यों में ग्रॉसरी शॉप्‍स पर गोलियों की वेंडिंग मशीनें शुरू की गई हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 जुलाई 2024 12:13 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका में बुुलेट निकालने वाली वेडिंग मशीनें
  • तीन राज्‍यों में कुछ ग्रॉसरी शॉप्‍स पर लगाई गईं
  • पेमेंट करते ही निकलने लगती हैं बुलेट्स

अमेरिकन राउंड्स (American Rounds) नाम की कंपनी ने इन मशीनों की मैन्‍युफैक्‍चरिंग की है।

Photo Credit: americanrounds

Bullet ATM in America : अमेरिका में गन कल्‍चर कितना भयावह हो चुका है, इसका उदाहरण बीते दिनों देखने को मिला, जब पूर्व अम‍ेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप पर जानलेवा हमला किया गया। एक 20 साल के लड़के ने उन पर गोली चलाई जो कान को छूती हुई निकल गई। अमेरिका में बंदूक और गोलियां खरीदना बहुत आसान है और अब तो वहां ‘ATM' से भी गोलियां निकाली जा सकती हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका के तीन राज्‍यों में ग्रॉसरी शॉप्‍स पर गोलियों की वेंडिंग मशीनें शुरू की गई हैं।  

ये मशीनें, ड्रिंक वेंडिंग मशीनों की तरह ही काम करती हैं। टेक्‍सास, अल्‍बामा और ओक्लाहोमा में कुछ ग्रॉसरी शॉप्‍स पर इन्‍हें लगाया गया है। कस्‍टमर अपनी आईडी को स्‍कैन करके मशीनों से बुलेट्स निकाल सकते हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकन राउंड्स (American Rounds) नाम की कंपनी ने इन मशीनों की मैन्‍युफैक्‍चरिंग की है। कंपनी का दावा है कि मशीनों को यूज करना बहुत आसान है। ये एटीएम की तरह ही काम करती हैं। कंपनी की वेबसाइट कहती है, हमारे ऑटोमेटेड बारूद डिस्पेंसर 24/7 उपलब्ध हैं। इससे सुनिश्चित होता है कि आप अपनी जरूरत के समय गोला-बारूद खरीद सकते हैं। लोगों को स्‍टोर खुलने और बंद करने का इंतजार नहीं करना है। 

 

18 साल से ज्‍यादा होनी चाहिए उम्र 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बुलेट वेंडिंग मशीनें अपने ग्राहक की पहचान करने के लिए ‘बिल्ट-इन एआई तकनीक, कार्ड स्कैनिंग कैपिबिलिटी और फेशियल रिकग्निशन सॉफ्टवेयर' का इस्‍तेमाल करती हैं। मशीनें यह भी सुनिश्चित करती हैं कि गोलियां खरीदने वाले की उम्र 18 साल से ज्‍यादा ना हो। 
Advertisement

ग्राहकों को मशीन की टचस्क्रीन पर वो बुलेट सिलेक्‍ट करनी होती है, जो वह खरीदना चाहते हैं। उसके बाद वेंडिंग मशीन के निचले हिस्‍से में बने छेद से गोलियां निकाली जाती हैं। वेंडिंग मशीन लगाने वाली कंपनी इन मशीनों को अमेरिका के बाकी राज्‍यों में इंस्‍टॉल करने की योजना बना रही है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bullet ATM, America, US, American Rounds, ammuno ATM, Donald Trump
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.