केरल के सरकारी स्‍कूलों में मिलेगा 100Mbps की स्‍पीड से ब्रॉडबैंड इंटरनेट, BSNL, KITE ने मिलाया हाथ

100 Mbps इंटरनेट कनेक्टिविटी से हाई-टेक स्कूल प्रोजेक्‍ट में शामिल 4,685 स्कूलों में 45,000 क्‍लासरूम्‍स को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 28 जुलाई 2022 20:06 IST
ख़ास बातें
  • KITE और BSNL ने एक MoU पर साइन किए हैं
  • अभी इन स्‍कूलों में 8 Mbps FTTH कनेक्शन है
  • 4,685 स्कूलों को मिलेगा फास्‍ट इंटरनेट

इससे पहले साल 2018 में हाई-टेक स्कूल प्रोजेक्ट के तहत KITE ने इन क्‍लासरूम्‍स में लैपटॉप, प्रोजेक्टर, USB स्पीकर और नेटवर्किंग की सुविधा उपलब्‍ध कराई थी।

सरकारी स्‍कूलों की बात आती है, तो जेहन में बदहाल बिल्डिंग घूमने लगती है। हालांकि कुछ राज्‍य इसमें अपवाद भी हैं खासकर दिल्‍ली के स्‍कूल। केरल की सरकार भी अपने सरकारी स्‍कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने में जुटी है। इसी क्रम में सरकारी स्कूलों में बच्चों को जल्द हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी मिल जाएगी। केरल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्‍नॉलजी फॉर एजुकेशन (KITE) और BSNL ने इस राज्य के हाईस्कूलों, हायर सेकेंडरी स्कूलों और वोकेशनल हायर सेकेंडरी स्कूलों में 100Mbps ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्टिविटी देने के लिए हाथ मिलाया है।

अभी इन स्‍कूलों में 8 Mbps FTTH (फाइबर टू द होम) कनेक्शन है, जिसे 100 Mbps तक अपग्रेड किया जाएगा, जोकि पहले से करीब 12.5 गुना तेज है। बुधवार को राज्‍य के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी और प्रमुख सचिव एपीएम मोहम्मद हनीश की मौजूदगी में KITE के सीईओ अनवर सदाथ और बीएसएनएल केरल सर्कल के सीजीएमसी वी विनोद ने एमओयू पर साइन किए। 
Advertisement

100 Mbps इंटरनेट कनेक्टिविटी से हाई-टेक स्कूल प्रोजेक्‍ट में शामिल 4,685 स्कूलों में 45,000 क्‍लासरूम्‍स को फायदा मिलेगा।इससे पहले साल 2018 में हाई-टेक स्कूल प्रोजेक्ट के तहत KITE ने इन क्‍लासरूम्‍स में लैपटॉप, प्रोजेक्टर, USB स्पीकर और नेटवर्किंग की सुविधा उपलब्‍ध कराई थी। कहा गया है कि क्‍लासरूम्‍स में 100 Mbps स्‍पीड वाला इंटरनेट कनेक्शन उपलब्‍ध होने से सभी डिजिटल/ऑनलाइन सिस्टम का इस्‍तेमाल ज्‍यादा प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। इन क्‍लारूम्‍स में KITE VICTERS एजुकेशनल चैनल की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी। 

एमओयूओ के तहत  बीएसएनएल बिना किसी अतिरिक्त लागत के स्कूलों में ब्रॉडबैंड कनेक्शन को 100 Mbps तक अपग्रेड करेगा। इसकी दर भी 10,000 रुपये (जीएसटी सहित) रहेगी, जो पहले जैसी ही है। इस योजना के तहत अब हर स्कूल एक महीने में 3,300 GB तक डेटा इस्‍तेमाल कर सकता है। शिक्षा मंत्री शिवनकुट्टी ने कहा कि सरकार का यह कदम देश में ऐसी पहली कोशिश है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  2. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  9. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  10. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.