BMW S 1000 XR: 3.25 सेकंड में 100 kmph पहुंच जाती है नई BMW मोटरसाइकिल, भारत में हुई लॉन्च

BMW S 1000 XR में एक नया इन-लाइन 4-सिलेंडर इंजन लगाया गया है, जो 170 एचपी की मैक्सिमम पावर और 114Nm का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 मई 2024 21:45 IST
ख़ास बातें
  • नई BMW S 1000 XR की भारत में कीमत 22.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है
  • इसमें एक नया इन-लाइन 4-सिलेंडर इंजन लगाया गया है
  • BMW का दावा है कि यह 3.25 सेकंड में 0-100 Kmph की रफ्तार पकड़ सकती है

Photo Credit: BMW Motorrad

नई BMW S 1000 XR को मंगलवार को भारत में लॉन्च किया गया। नए मॉडल को पूरी तरह से निर्मित यूनिट (CBU) के रूप में भारत लाया जाएगा, जिसका सीधा असर इसकी कीमत पर भी दिखाई दिया है। S 1000 XR में एक नया इन-लाइन 4-सिलेंडर इंजन लगाया गया है, जो 170 एचपी का पीक आउटपुट पैदा करता है। कंपनी का दावा है कि यह मोटरसाइकिल 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 3.25 सेकंड में पकड़ सकती है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 253 किमी प्रति घंटा है। इसके अलावा, बाइक के लुक और फीचर्स में भी बदलाव किए गए हैं।

नई BMW S 1000 XR की भारत में कीमत 22.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। जैसा कि हमने बताया, नए मॉडल को CBU के रास्ते भारत लाया जा रहा है। इसे सभी BMW Motorrad इंडिया-अधिकृत डीलरशिप पर बुक किया जा सकता है। नया मॉडल तीन कलर ऑप्शन - ब्लैकस्टॉर्म मेटैलिक, स्टाइल स्पोर्ट्स के साथ ग्रेविटीब्लू मेटैलिक और M पैकेज के साथ लाइटव्हाइट सॉलिड पेंट/मोटरस्पोर्ट - में उपलब्ध है।

नई BMW S 1000 XR में लंबी स्टैंडर्ड इक्विपमेंट लिस्ट मिलती है, जिसमें टूरिंग और डायनेमिक पैकेज शामिल हैं। ये दोनों पैकेज राइडर्स को लंबी यात्राओं के लिए सही उपकरण शामिल करने की सुविधा देते हैं। इसके सीट को पूरी तरह से नया डिजाइन दिया गया है। फ्रंट फेयरिंग और लाइटिंग सिस्टम को शार्प एज मिले हैं। विंडशील्ड को भी एडजस्ट किया जा सकता है। सीट हाइट 850 mm हो गई है, जिसे ऑप्शनल इक्विपमेंट के साथ कम किया जा सकता है। इसके पिछले हिस्से में अब मोटरस्पोर्ट्स से प्रेरित नए साइड पैनल और एयर इनटेक हैं, जो इसे और अधिक डायनामिक लुक देते हैं।

BMW S 1000 XR में एक नया इन-लाइन 4-सिलेंडर इंजन लगाया गया है, जो 170 एचपी की मैक्सिमम पावर और 114Nm का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। मोटरसाइकिल 3.25 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने का दावा करती है और इसकी टॉप स्पीड 253 किमी प्रति घंटा बताई गई है।

इसके पैकेज में डीआरएल भी शामिल है। कीलेस राइडिंग और 12 Ah क्षमता की बैटरी अब स्टैंडर्ड फीचर्स हैं। इसके अलावा, मोटरसाइकिल स्टैंडर्ड रूप में यूएसबी चार्जिंग ऑप्शन से लैस आती है। वहीं, नए मॉडल में ऑप्टिमाइज्ड शिफ्ट असिस्टेंट प्रो गियर शिफ्ट करते समय और भी अधिक सटीकता सुनिश्चित करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  2. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  3. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  4. OnePlus 15s का टल सकता है लॉन्च, OnePlus 16 पर भी बड़ा अपडेट!
  5. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  6. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  2. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  3. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  4. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  6. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  7. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  9. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  10. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.