क्रिप्टोकरेंसी मार्केट क्रैश होने के बाद Bitcoin की कीमत में बढ़ोतरी, जानें लेटेस्ट भाव

Bitcoin (भारत में कीमत) की कीमत बढ़कर $37,391 (लगभग 27 लाख रुपये) पहुंच गई। इससे पहले यह प्रतिदिन 7.5 प्रतिशत की दर से गिर रही थी। मगर अब यह गिरावट कम होकर 5 प्रतिशत प्रतिदिन पर आई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 मई 2021 18:00 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin की कीमत बढ़कर $37,391 (लगभग 27 लाख रुपये) पहुंच गई है
  • इथेरियम की कीमत $2,321 (लगभग 1.7 लाख रुपये) पर पहुंच गई है
  • अब तक 60 प्रतिशत तक की गिरावट क्रिप्टोबाजार में देखी गई है

बिटकॉइन अपनी पीक वैल्यू से अभी 45 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा है

रिकॉर्ड गिरावट देखने के बाद क्रिप्टोकरेंसी बाजार फिर से मजबूती की राह पर चल पड़ा है। सोमवार को क्रिप्टोबाजार में हफ्ते भर के उतार के बाद फिर से चढ़ाव देखने को मिला। चीन के द्वारा क्रिप्टोकरेंसी लेन-देन पर बैन लगाने के बाद यह पहली बढोत्तरी इस उभरते बाजार के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है।

Bitcoin (भारत में कीमत) की कीमत बढ़कर $37,391 (लगभग 27 लाख रुपये) पहुंच गई। इससे पहले यह प्रतिदिन 7.5 प्रतिशत की दर से गिर रही थी। मगर अब यह गिरावट कम होकर 5 प्रतिशत प्रतिदिन पर आई है।
Advertisement
दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर ने दस प्रतिशत की छलांग लगाई और यह $2,321 (लगभग 1.7 लाख रुपये) पर पहुंच गई। रविवार के दिन इसने 86. प्रतिशत की गिरावट दर्ज की थी जिसके कारण यह अपनी दो महीने की सबसे कम कीमत $1,730 (लगभग 1.2 लाख रुपये) पर पहुंच गई थी।

मंदी का कारक माइनर्स को माना जा रहा है जो पावरफुल कम्प्यूटर मशीनों के जरिये जटिल गणित समीकरणों को सुलझाते हैं। इसके कारण अधिकारियों के द्वारा बढ़ती जांच के मद्देनजर चीन के कुछ ऑपरेशन प्रभावित हुए।
Advertisement

चीन के माइनर्स क्रिप्टोकरेंसी की इस सप्लाई में 70 प्रतिशत का योगदान करते हैं। यही कारण रहा कि बीजिंग में क्रिप्टोकरेंसी बैन की बात उठकर आई।

प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज हुओबी ने सोमवार को चीन में क्रिप्टो माइनिंग और इसकी कुछ व्यापार सेवाएं भी बंद कर दीं। उसने इसके बजाए समुद्रपार व्यापार पर ध्यान देने की बात कही। मार्केट प्लेयर्स ने कहा कि इससे कीमतों पर दबाव पड़ेगा क्योंकि माइनर्स बैलेंस शीट पर बिटकॉइन बेचते हैं।
Advertisement

Q9 Capital के साझेदार प्रबंधक जेम्स क्विन ने कहा, "यदि वे स्टेक्स वो वापस ले रहे हैं तो उन्हें अपनी बैलेंस शीट को लघु अवधि के लिए कम करना होगा।"
Advertisement

मुश्किलों का दौर
क्रिप्टो मार्केट के खिलाड़ियों ने कहा कि चीन के प्रतिबंध के फैसले पर अभी आशंका बनी रहेगी।
Advertisement
Enigma Securities में क्रिप्टो ब्रॉकरेज शोध के प्रमुख जोसेफ एडवार्ड्स ने कहा, "हम अगले सप्ताह तक कुछ स्थिरता की उम्मीद कर सकते हैं मगर कोई भी इस बारे में यह ठोस तरीके से नहीं कह सकता है कि आगे क्या होने वाला है। क्रिप्टो बाजार स्वयं ही काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है और हालात काफी नाजुक हैं।"

शनिवार को बिटकॉइन में कुछ स्थिरता देखी गई जब टेस्ला के मालिक ऐलन मस्क ने क्रिप्टोकरंसी को लेकर फिर से एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने फिएट मनी और क्रिप्टो के बीच में क्रिप्टो को सपोर्ट करने की बात कही।

पिछले हफ्ते बिटकॉइन की कीमतों में 25 प्रतिशत की गिरावट आई थी। जिसका कारण क्रिप्टो को लेकर चीन द्वारा लगाई गई सख्ती थी। हालांकि बिटकॉइन की कीमतों में बढोत्तरी देखी जा रही है मगर अभी भी यह पिछले महीने की अपनी पीक वैल्यू $64,895 (लगभग 47 लाख रुपये) से 45 प्रतिशत नीचे ही ट्रेड कर रही है।

फरवरी में टेस्ला ने बिटकॉइन में अपने $1.5 बिलियन (लगभग 10,990 करोड़ रुपये) के निवेश से पर्दा उठाया था। उसके बाद बिटकॉइन को टेस्ला के लिए पेमेंट के रूप में स्वीकृति दी जिससे कीमतों भारी उछाल आया। मगर पिछले दिनों निर्णय पलटते हुए टेस्ला ने इसे पेमेंट रूप में अस्वीकार करार दे दिया और इसकी कीमतें फिर से नीचे आने लगीं।

वहीं इथेरियम की बात करें तो यह मात्र 12 दिनों की समयावधि में आधी कीमतों पर आ गया। गिरावट शुरू होने से पहले इसकी पीक वैल्यू $4,380 (लगभग 3.2 लाख रुपये) थी। इसी के साथ Dogecoin जैसी छोटी क्रिप्टोकरेंसी में भी गिरावट देखने को मिली थी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.