क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance को थाईलैंड की ओर से बड़ा झटका! निवेशकों की बढ़ीं मुश्किलें

थाईलैंड के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने बिना लाइसेंस के डिजिटल एैसेट बिजनेस चलाने के लिए क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance के खिलाफ एक आपराधिक शिकायत दर्ज की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 नवंबर 2021 10:20 IST
ख़ास बातें
  • थाईलैंड के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने की है शिकायत दर्ज।
  • बिना लाइसेंस के डिजिटल एैसेट बिजनेस चलाने के लिए की शिकायत दर्ज।
  • पिछले हफ्ते ब्रिटेन ने Binance की रेगुलेटेड गतिविधियों पर लगाई थी रोक।

Binance पर होने वाली कार्रवाई में थाईलैंड द्वारा आराधिक शिकायत दर्ज करने का मामला सबसे नया है।

क्रिप्टोकरेंसी बाजार की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। माइनिंग प्रतिबंध से लेकर उठती गिरती कीमतों ने निवेशकों को असमंजस की स्थिति में डाला हुआ है। अब थाईलैंड के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने बिना लाइसेंस के डिजिटल एैसेट बिजनेस चलाने के लिए क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance के खिलाफ एक आपराधिक शिकायत दर्ज की है। ग्लोबल स्तर पर प्लैटफॉर्म के लिए बढ़ती कार्रवाई में ये सबसे नया मामला है। 

SEC ने शुक्रवार को कहा, "यह पाया गया कि Binance ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से डिजिटल एैसेट के व्यापार या लेन-देन के लिए प्लैटफॉर्म की सर्विसेज प्रदान की हैं।" "Binance की उपरोक्त गतिविधियां बिना लाइसेंस के डिजिटल एैसेट एक्सचेंज की श्रेणी में डिजिटल एैसेट बिजनेस के संचालन के लिए उत्तरदायी हैं।" देश के रेगुलेटर ने कहा कि थाईलैंड में केवल लाइसेंस प्राप्त फर्मों को डिजिटल एैसेट ट्रेडिंग से संबंधित सेवाएं प्रदान करने की अनुमति है। Binance के प्रवक्ता ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।
Advertisement

ब्रिटेन के वित्तीय प्रहरी ने पिछले हफ्ते Binance को देश में रेगुलेटेड गतिविधियां करने से रोक दिया था। कंपनी ने पहले भी कहा है कि वह अपने अनुपालन दायित्वों को गंभीरता से लेती है और जहां भी वह काम करती है, वहां रेगुलेटरी आवश्यकताओं का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले काफी समय से क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कई देशों की सरकारों ने सख्त रवैया अपनाया है। इससे इस बाजार की स्थिति काफी अस्थिर हो गई है। वहीं कुछ देशों ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सकारात्मक पहल भी की हैं और लीगल टेंडर के रूप में स्वीकार भी किया है जिनमें अल सल्वाडोर जैसे देशों का नाम भी शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Binance, Binance news, Crypto Currency, Crypto Currency News

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  2. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  3. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  4. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  5. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  7. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  9. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  10. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.