BharatPe के CEO Suhail Sameer का इस्तीफा, Ashneer Grover से हुआ था विवाद

BharatPe ने बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने एक प्रमुख एग्जिक्यूटिव सर्च फर्म को CEO की खोज में मदद करने के लिए हायर किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जनवरी 2023 18:53 IST
ख़ास बातें
  • फर्म के को-फाउंडर Ashneer Grover पर वित्तीय गड़बड़ियों का आरोप लगा है
  • पिछले कुछ महीनों में बहुत से सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने फर्म को छोड़ा है
  • इनमें चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर विजय अग्रवाल शामिल हैं

इस फर्म से लगातार सीनियर एग्जिक्यूटिव्स निकल रहे हैं

डिजिटल पेमेंट्स फर्म BharatPe के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Suhail Sameer ने इस्तीफा दे दिया है। पिछले कुछ महीनों से विवादों का सामना कर रही BharatPe से लगातार सीनियर एग्जिक्यूटिव्स निकल रहे हैं। कुछ महीने पहले समीर का फर्म के को-फाउंडर Ashneer Grover के साथ विवाद हुआ था। 

BharatPe ने एक स्टेटमेंट में बताया, "समीर की भूमिका 7 जनवरी से चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के बजाय स्ट्रैटेजिक एडवाइजर की होगी।" समीर के इस्तीफे का कारण नहीं बताया गया है। स्टेटमेंट में कहा गया है, " फर्म के बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए CFO Nalin Negi को इंटरिम CEO नियुक्त किया गया है।" BharatPe ने बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने एक प्रमुख एग्जिक्यूटिव सर्च फर्म को CEO की खोज में मदद करने के लिए हायर किया है। वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप में ग्रोवर को फर्म से हटाए जाने के बाद समीर इस फिनटेक फर्म की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 
Advertisement

सिकोइया के इनवेस्टमेंट वाली इस फर्म से पिछले महीने तीन सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने इस्तीफा दिया था। इनमें चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर विजय अग्रवाल, PostPe के हेड Nehul Malhotra और लेंडिंग एंड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के लिए चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर Rajat Jain शामिल हैं। इसके अलावा फर्म के वाइस प्रेसिडेंट (टेक्नोलॉजी) Geetanshu Singla भी जा चुके हैं। इससे पहले फर्म के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर Nishit Sharma और इसके फाउंडिंग मेंबर्स में शामिल Satyam Nathani ने भी फर्म को छोड़ा था।

इस फर्म ने पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर और उनके परिवार के खिलाफ कथित धोखाधड़ी और गबन के आरोप में आपराधिक मुकदमा दायर किया है। इस 88.67 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी के आरोप वाले मुकदमे में कहा गया है कि ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों ने फर्जी बिल बनाए और फर्म को सर्विस देने का कारण बताकर फर्जी विक्रेताओं को लिस्ट किया। यह मामला दिल्ली हाई कोर्ट में दायर किया गया है। कोर्ट ने ग्रोवर के परिवार को नोटिस जारी किया था। इस मामले में अगली सुनवाई 9 जनवरी को होनी है। माधुरी जैन के पास BharatPe में कंट्रोल हेड की पोजिशन थी और उन्हें पिछले वर्ष की शुरुआत में फॉरेंसिक ऑडिट में कई अनियमितताओं का खुलासा होने के बाद फर्म से निकाल दिया गया था। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  2. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  5. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  7. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  8. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  9. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  10. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.