भारत में मिलने वाली बेस्ट इलेक्ट्रिक साइकिल, जो सिंगल चार्ज में देगी 100 किलोमीटर की रेंज

यदि आप भी एक अच्छी और सिंगल चार्ज में लंबी दूरी तय करने वाली इलेक्ट्रिक साइकल (Long Range Electric Cycle) की तलाश में हैं, तो हमने आपकी इस तलाश को आसान बना दिया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 मई 2021 14:16 IST
ख़ास बातें
  • भारत में इस समय कई इलेक्ट्रिक साइकल उपलब्ध हैं
  • इस लिस्ट में बताई गई तीन साइकल 100 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती हैं
  • 39,999 रुपये से शुरू होती है इन लॉन्ग रेंज इलेक्ट्रिक साइकल की कीमत

Nexzu Roadlark की कीमत 42,000 रुपये है

हाल में भारतीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी Nexzu ने अपनी एक नई इलेक्ट्रिक साइकल Roadlark को लॉन्च किया था। यह साइकल सिंगल चार्ज में लंबी राइडिंग रेंज देती है। इसके अलावा इस साइकल में कई अच्छे फीचर्स भी मिलते हैं। Nexzu के अलावा इस समय भारत में कुछ अन्य ब्रांड्स भी हैं, जो लॉन्ग रेंज इलेक्ट्रिक साइकल बनाते है और बेचते हैं। इलेक्ट्रिक साइकल की सबसे अच्छी बात यह होती है कि आप जब मन चाहे पैडल के जरिए इन्हें चला सकते हैं और यदि आप थक जाएं, तो आप केवल थ्रॉटल का इस्तेमाल कर साइकल से लंबी दूरी तय कर सकते हैं। अब, यदि आप भी एक अच्छी और सिंगल चार्ज में लंबी दूरी तय करने वाली इलेक्ट्रिक साइकल (Long Range Electric Cycle) की तलाश में हैं, तो हमने आपकी इस तलाश को आसान बना दिया है। यहां हम आपको तीन बेस्ट लॉन्ग रेंज इलेक्ट्रिक साइकल के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप भारत में खरीद सकते हैं।
 

Best long-Range Electric Cycles in India

 

Nexzu Mobility Roadlark 

इस हफ्ते भारत की ई-मोबिलिटी कंपनी Nexzu Mobility ने मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक साइकल Roadlark लॉन्च की। कंपनी के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक साइकल (Electric Cycle) की सबसे बड़ी खासियत इसकी लॉन्ग रेंज है। नेक्सज़ू का दावा है कि रोडलार्क सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर चल सकती है। इसके अलावा इसमें कोल्ड रोल्ड स्टील फ्रेम मिलता है और इसकी बैटरी को भी आसानी से निकाला और बदला जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए नई मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक साइकल (Made in India Electric Cycle) में डुअल डिस्क ब्रेक भी मिलते हैं।
Advertisement

Roadlark में 250W 36V की BLDC मोटर दी गई है, जिसकी बदौलत यह साइकल अधिकतम 25Kmph (किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें 8.7Ah क्षमता की रिमूवेबल बैटरी मिलती है, जिसे फुल चार्ज होने में 3 से 4 घंटे लगते हैं। Pedelec मोड में साइकल 100 किलोमीटर की रेंज देती है और एक Throttle मोड है, जिसमें कुल 75 किलोमीटर की रेंज मिलती है। कंपनी ने रोडलार्क को भारत में 42,000 रुपये कीमत में लॉन्च किया है।
 

Toutche Heileo M100

बैंगलोर और मैसूर में स्थित भारतीय कंपनी Toutche की Heileo M100 एक अच्छी इलेक्ट्रिक साइकल है। यूं तो कंपनी के पास कई इलेक्ट्रिक साइकल उपलब्ध है, लेकिन Heileo M100 अच्छी रेंज के साथ किफायती भी है। कंपनी ने इस साइकल में 0.37kWh क्षमता की बैटरी दी है, जो 60 किलोमीटर से ज्यादा रेंज देती है, लेकिन कंपनी की वेबसाइट में दी जानकारी के अनुसार, ग्राहक अब मुफ्त से इस बैटरी को अपग्रेड करा सकते हैं, जिसके बाद साइकल की रेंज 75 किलोमीटर से ज्यादा हो जाएगी। नियमों की वजह से इसकी टॉप स्पीड 25Kmph रखी गई है। इसमें 250W की रियर BLDC मोटर मिलती है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक साइकल की कीमत 49,900 रुपये रखी है। इस कीमत में GST शामिल है।
 

GoZero Skellig Pro Electric Cycle

GoZero ब्रिटेन स्थित कंपनी है, जो भारत में भी अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचती है। कंपनी के पास कई इलेक्ट्रिक साइकल है, लेकिन इनमें से सबसे ज्यादा लॉन्च रेंज देने वाली साइकल Skellig Pro है। इस साइकल में 0.4kWh क्षमता की पैनासॉनिक बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी पैक 3 घंटों में फुल चार्ज हो सकता है। फुल चार्ज होने पर इस साइकल से आप 70 किलोमीटर की दूरी तय कर सकते हैं। इसमें 250W पावर की मोटर मिलती है। इसमें 7-Speed माइक्रोशिफ्ट गीयर मिलते हैं। इस साइकल का फ्रेम कंपोज़िट स्टील से बना है। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल डिस्क ब्रेक भी मिलते हैं। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, GoZero Skellig Pro इलेक्ट्रिक साइकल की कीमत 39,999 रुपये है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  6. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  10. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  11. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  2. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  8. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  9. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.