ज्यादा पावर और कम कीमत के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है Bajaj Chetak EV का नया मॉडल

रिपोर्ट कहती है कि कंपनी इस बार लोकल मैन्युफैक्चर्ड कंपोनेंट पर फोकस कर सकती है। इससे हम उम्मीद कर सकते हैं कि अपकमिंग Chetak EV 2022 की कीमत थोड़ी कम हो।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 जनवरी 2022 22:46 IST
ख़ास बातें
  • Bajaj Chetak EV की वर्तमान में एक्स-शोरूम कीमत 1.48 लाख रुपये है
  • जल्द 4.2kW की पावर जनरेट करने वाली मोटर के साथ हो सकता है लॉन्च
  • लोकल मैन्युफैक्चर्ड कंपोनेंट के चलते सस्ती कीमत के साथ दे सकता है दस्तक

सब्सिडी के साथ Chetak EV की दिल्ली में कीमत 1.48 लाख रुपये है।

Bajaj Chetak EV कथित तौर पर इस साल ज्यादा दमदार मोटर के साथ दोबारा लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा, कंपनी इस बार स्कूटर को देश में बने पार्ट्स के साथ लॉन्च कर सकती है। इससे इंपोर्ट पर निर्भरता तो कम होगी ही, साथ ही स्कूटर की लागत भी कम होगी। फिलहाल बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने सेगमेंट में सबसे महंगे स्कूटर्स में से एक है। सब्सिडी मिलाकर इसकी दिल्ली में कीमत 1.48 लाख रुपये है, जो Ola S1 Pro, TVS iQube, Ather 450 सीरीज़ से ज्यादा है। यदि रिपोर्ट को सच माना जाए, तो ज्यादा पावर और कम कीमत जैसे कारक Chetak EV को अपने प्रतिद्वंदियों के ऊपर हावी होने में काफी मदद करेंगे।

Rushlane ने Bajaj Chetak EV का एक अप्रूवल सर्टिफिकेट शेयर किया है, जिससे पता चलता है कि कंपनी चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के नए वर्ज़न पर काम कर रही है, जिसमें पहले से ज्यादा दमदार मोटर शामिल होगी। सर्टिफिकेट के अनुसार, इस स्कूटर में 4.2kW की मैक्सिमम पावर जनरेट करने वाली मोटर होगी। बता दें, वर्तमान में इस स्कूटर में 4.08kW पावर और 3.8kW निरंतर पावर जनरेट करने वाली मोटर लगी है। इसके अलावा, उम्मीद की जा रही है कि मोटर के साथ-साथ कंपनी बैटरी पैक की क्षमता में भी बदलाव कर सकती है। 
Advertisement

जैसा कि हमने बताया, रिपोर्ट कहती है कि कंपनी इस बार लोकल मैन्युफैक्चर्ड कंपोनेंट पर फोकस कर सकती है। इससे हम उम्मीद कर सकते हैं कि अपकमिंग Chetak EV 2022 की कीमत थोड़ी कम हो। वर्तमान में, सब्सिडी के साथ Chetak EV की दिल्ली में कीमत 1.48 लाख रुपये है। यह Ola S1 से काफी ज्यादा है। Ola S1 की दिल्ली में सब्सिडी मिलाकर कीमत 85,009 रुपये में खरीदा जा सकता है।

वर्तमान में, Bajaj के दावे अनुसार यह स्कूटर सिगंल चार्ज में 85 से 95 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है और इसकी बैटरी फुल चार्ज होने में 5 घंटों का समय लगाती है। इसकी टॉप स्पीड 70Kmph है। इसका डिज़िटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। यह जीपीएस और नेविगेशन भी सपोर्ट करता है। इसमें आपको यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है और साथ ही यह पार्किंग असिस्ट, एंटी थेफ्ट सिस्टम और जीयो फेंसिंग सपोर्ट से लैस है। इसकी एक खासियत रिवर्स मोड है, जिसके जरिए आपको इसे पीछे धकेलने के लिए पैरों का इस्तेमाल नहीं करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.