सिंगल चार्ज में 95 किलोमीटर चलने वाला Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर Rs 13 हजार तक हुआ महंगा, जानें नई कीमत

स्कूटर के लॉन्च के समय में इसके अर्बन वेरिएंट की कीमत 1 लाख रुपये थी और प्रीमियम वेरिएंट की कीमत 1 लाख 15 हजार रुपये थी।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 जुलाई 2022 14:18 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक वर्जन में 3 kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई है।
  • यह 3.8 kW इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है।
  • इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी ने 2019 में लॉन्च किया था।

बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर (Bajaj Chetak Electric Scooter ) की कीमत बढ़ गई है। कंपनी के सबसे सफल स्कूटरों में से एक बजाज चेतक ई-स्कूटर अब 13 हजार रुपये से महंगा हो गया है। कंपनी ने 2019 में जब बजाज चेतक का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया था, उसी समय से स्कूटर काफी पॉपुलर रहा है। इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है। अब तक इसकी 14 हजार यूनिट्स बेची जा चुकी हैं और कंपनी के पास 16 हजार यूनिट्स की बुकिंग पहले से है। 

Bajaj Auto Limited का Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च के समय में दो वेरिएंट्स में पेश किया गया था। ये वेरिएंट प्रीमियम और अर्बन के नाम से आए थे। Rushlane की रिपोर्ट के मुताबिक अब से पहले बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1 लाख 41 हजार 440 रुपये थी लेकिन कीमत बढ़ने के बाद अब स्कूटर 1 लाख 54 हजार 189 रुपये का हो गया है। कहने का मतलब है कि कंपनी ने लगभग 13 हजार रुपये से स्कूटर को महंगा कर दिया है। 
Advertisement

स्कूटर के लॉन्च के समय में इसके अर्बन वेरिएंट की कीमत 1 लाख रुपये थी और प्रीमियम वेरिएंट की कीमत 1 लाख 15 हजार रुपये थी। इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो चेतक के इलेक्ट्रिक वर्जन में 3 kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। यह 3.8 kW इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है जो 5.5 पीएस पावर जेनरेट कर सकती है। ईको मोड में यह 95 किलोमीटर तक की रेंज तक जा सकता है और स्पोर्ट मोड में 85 किलोमीटर तक रेंज तक ले जाया जा सकता है। 

इसकी बैटरी को चार्ज होने के लिए लगभग 5 घंटे का समय लगता है। बजाज के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ऑल-एलईडी लाइट्स मिलती हैं जिसमें हेडलैम्प, डीआरएलएस, टर्न इंडिकेटर्स, टेललाइट्स आदि आते हैं। इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। स्कूटर में ब्लूटूथ के माध्यम से स्मार्टफोन कनेक्टिविटी का फीचर भी मिलता है। इसके अलावा यह रीजनरेटिव ब्रेकिंग भी सपोर्ट करता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  8. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  10. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  11. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  13. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  14. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  15. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  16. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  17. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.