ई-रिक्‍शा में लगेगी Audi कारों की बैटरी, अगले साल इंडिया में होंगे लॉन्‍च

ये ई-रिक्‍शा अगले साल की शुरुआत में एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत भारतीय सड़कों पर उतरने वाले हैं।

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 16 जून 2022 14:47 IST
ख़ास बातें
  • नुुनाम, बर्लिन और बैंगलोर में बेस्‍ड नॉन-प्रॉफ‍िट स्टार्टअप है
  • इसे ऑडी एनवायरनमेंटल फाउंडेशन द्वारा फंड किया जाता है
  • अगले साल इन ई-रिक्‍शा को मार्केट में लॉन्‍च किया जाएगा

बताया जा रहा है कि विशेषरूप से इन्‍हें महिलाओं को हैंडओवर किया जाएगा।

ई-रिक्‍शा में ऑडी (Audi) की बैटरी! यकीन नहीं होता ना? लेकिन ऐसा होने जा रहा है। इंडो-जर्मन स्टार्टअप नुनाम (Nunam) ने अपने ई-रिक्शा में लग्जरी कार मेकर ऑडी की ई-ट्रॉन कार में इस्तेमाल बैटरी को डिप्‍लॉय किया है। ये ई-रिक्‍शा अगले साल की शुरुआत में एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत भारतीय सड़कों पर उतरने वाले हैं। स्‍टार्टअप का कहना है कि उसका लक्ष्‍य पुरानी बैटरियों को सेकेंड-लाइफ पावर स्टोरेज सिस्टम के रूप में उपयोग करने के तरीके विकसित करना है। वह संसाधनों का अधिक कुशलता के साथ इस्‍तेमाल करना चाहती है। 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बर्लिन और बैंगलोर में बेस्‍ड इस नॉन-प्रॉफ‍िट स्टार्टअप को ऑडी एनवायरनमेंटल फाउंडेशन द्वारा फंड किया जाता है। यह ऑडी, नुनाम और ऑडी एनवायरनमेंटल फाउंडेशन का जॉइंट प्रोजेक्‍ट है। फाउंडेशन साल 2019 से नुनाम को फंडिंग कर रहा है।

इस स्टार्टअप ने ऑडी की नेकारसुलम साइट पर ट्रेनिंग टीम की मदद से तीन प्रोटोटाइप डेवलप किए हैं। ई-रिक्‍शा में इस्‍तेमाल की जाने वालीं बैटरियों को ऑडी ई-ट्रॉन टेस्‍ट की फ्लीट में रखे टेस्‍ट व्‍हीकल्‍स से लिया गया है। इन ई-रिक्शा को एक नॉन-प्रॉफ‍िट ऑर्गनाइजेशन को उपलब्ध कराने की योजना है। बताया जा रहा है कि विशेषरूप से इन्‍हें महिलाओं को हैंडओवर किया जाएगा। इस ई-रिक्शा के अलावा यह स्‍टार्टअप अपने सहयोग‍ियों के साथ मिलकर एक अडिशनल शो-रिक्शा भी डेवलप कर रहा है। 

नुनाम के को-फाउंडर प्रोदीप चटर्जी ने कहा कि पुरानी बैटरी अभी भी बेहद पावरफुल हैं। इनका इस्‍तेमाल बेहतर तरीके से किया जाता है, तो इसका बहुत बड़ा प्रभाव हो सकता है। यह लोगों को कमाई करने आर्थिक स्वतंत्रता हासिल करने में मदद करता है। उन्‍होंने कहा कि कार बैटरी को कार को लंबे समय तक चलाने के लिए डिजाइन किया जाता है। कुछ समय इस्‍तेमाल करने के बाद भी उनमें काफी पावर होती है। 
Advertisement

स्‍टार्टअप के मुताबिक, इन बैटरियों से लैस ई-रिक्‍शा भारतीय सड़कों के लिए बेहतर होंगे, क्‍योंकि ये ना तो बहुत तेजी से चलते हैं, ना ही लंबी दूरी की यात्रा कराते हैं। यही नहीं इन बैटरियों का इस्‍तेमाल एलईडी लाइट‍िंग के लिए भी किया जा सकता है। स्‍टार्टअप का कहना  है कि वह रीसाइ‍कलिंग से पहले बैटरी से हर संभव कोशिश करना चाहती है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Audi car battery, Audi, E rickshaw, Nunam, Nunam e rickshaw
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.