ई-रिक्शा के बाद अब ATM हो रहे हैं बंद? मोबाइल ऐप से कंट्रोल करने का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति मोबाइल ऐप की मदद से कथित तौर पर ATM मशीन को ऑन और ऑफ करता नजर आता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 जुलाई 2026 16:32 IST
ख़ास बातें
  • मोबाइल ऐप से ATM कंट्रोल करने का दावा करने वाला वीडियो वायरल
  • वीडियो की सत्यता की किसी बैंक या एजेंसी ने पुष्टि नहीं की
  • हाल में ई-रिक्शा की बैटरी कंट्रोल करने के लिए BAT-BMS ऐप आई थी चर्चा में

मोबाइल ऐप से ATM कंट्रोल करने का दावा करने वाला वायरल वीडियो

Photo Credit: Screengrab from Instagram/@indiatrend.in

BAT BMS ऐप को लेकर हाल ही में हुए विवाद के बाद अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति अपने मोबाइल फोन में मौजूद एक ऐप की मदद से कथित तौर पर ATM मशीन को ऑन और ऑफ करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसकी प्रामाणिकता और डिजिटल सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, फिलहाल इस वीडियो की पुष्टि किसी बैंक या सरकारी एजेंसी ने नहीं की है।

वीडियो सबसे पहले indiatrend.in के Instagram अकाउंट पर शेयर किया गया था। शुरुआती पोस्ट में किसी ऐप डेवलपर या मालिक का नाम नहीं लिया गया था। वीडियो में एक व्यक्ति ATM जैसी दिखने वाली मशीन से कुछ दूरी पर खड़ा रहता है और अपने मोबाइल फोन में एक बटन दबाता है। इसके बाद मशीन ऑफ हो जाती है। इसी ऐप के जरिए व्यक्ति उसी ATM को वापस ऑन भी करता है। ऐप का इंटरफेस काफी हद तक ई-रिक्शा के लिए यूज हुए BAT-BMS ऐप के समान ही लगता है।

Advertisement

फिलहाल इस वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। किसी भी बैंक, ATM नेटवर्क ऑपरेटर या सुरक्षा एजेंसी ने यह नहीं कहा है कि किसी असली ATM मशीन को इस तरह किसी मोबाइल ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे में यह दावा अभी साबित नहीं हुआ है।

BAT BMS ऐप के बाद बढ़ी चर्चा
यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में BAT-BMS नाम का एक ऐप काफी चर्चा में रहा। इस ऐप को कथित तौर पर कुछ ई-रिक्शा की बैटरी को रिमोट तरीके से ऑफ करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। बाद में सरकार के हस्तक्षेप के बाद इस ऐप को Android और iOS, दोनों ऐप स्टोर्स से भी हटा दिया गया। इसके बाद अब ATM से जुड़े इस वीडियो ने लोगों के बीच नई बहस छेड़ दी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.