चार्जिंग की टेंशन होगी खत्म, Ather Energy लगा रही है नेक्स्ट जनरेशन चार्जिंग स्टेशन

Ather Grid 2.0 फास्ट चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट क्षमता से लैस होगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 नवंबर 2021 14:48 IST
ख़ास बातें
  • Ather Energy ने लॉन्च किया Ather Grid 2.0 इंफ्रास्ट्रक्चर
  • देश के सभी शहरों में फैलाया जाएगा फास्ट चार्जिंग स्टेशन का जाल
  • पहले से बेहतर बिल्ड और एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस होंगे ये ग्रिड

Ather Energy के पोर्टफोलियो में दमदार Ather 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर है

भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता कंपनी एथर एनर्जी (Ather Energy) के पोर्टफोलियो में इस समय Ather 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो रेंज, पावर व फीचर्स के मामले में भारतीय ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर तेज़ी से खींच रहा है। हालांकि, कंपनी यही नहीं रुकना चाहती। एथर ने भारत में कमज़ोर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने की दिशा में कदम बढ़ाने की कोशिश कर रही है। कंपनी के फाउंडर तरुन महता (Tarun Mehta) ने Ather के नेक्स्ट-जनरेशन इलेक्ट्रिक व्हीकल पब्लिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की शुरुआत की घोषणा की है। इसे Ather Grid 2.0 नाम दिया गया है और कंपनी की योजना स्टेशन नेटवर्क को भारत के सभी शहरों में लगाने की है। इन ग्रिड को बैंगलुरु और चेन्नई में कई स्थानों पर लगाया भी जा चुका है।

Ather Grid 2.0 फास्ट चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट क्षमता से लैस होगा। कंपनी के सीईओ तरुन महता ने एक ट्विटर यूज़र के सितंबर में किए ट्वीट के रिप्लाई में बेंगलुरु में चार्जिंग स्टेशन लाइव होने की जानकारी दी। बता दें, ट्विटर यूज़र ने महता से चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का अनुरोध किया था। बेंगलुरु के अलावा, चेन्नई में भी फास्ट चार्जिंग नेटवर्क स्थापित होने शुरू हो गए हैं और कंपनी का कहना है कि जल्द ही नेटवर्क को भारत के 21 शहरों तक ले जाया जाएगा।
Advertisement

Mint की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का कहना है कि अत्यधिक पर्यावरणीय परिस्थितियों के संपर्क में आने पर भी अपग्रेड अधिक स्थायित्व प्रदान करेगा। ग्रिड को एक मॉड्यूलर डिजाइन दिया गया है, जो रिमोट डायग्नोस्टिक्स की मदद से पार्ट्स की फील्ड सर्विसबिलिटी को सक्षम बनाता है। कंपनी के चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और मार्केटिंग भाग के वीपी निलय चंद्रा (Nilay Chandra) का कहना है कि कंपनी इस साल के अंत तक देश में 500 से अधिक स्टेशन स्थापित करने की योजना के साथ चल रही है।

कंपनी का कहना है कि ग्रिड 2.0 हर समय नेटवर्क से जुड़ा रहेगा, जिससे यह सभी शहरों में सभी चार्जिंग स्थानों की रीयल-टाइम उपलब्धता प्रदान करेगा। पिछला एथर ग्रिड चार्जिंग नेटवर्क वर्तमान में 21 भारतीय शहरों के 215 से अधिक स्थानों पर फैला हुआ है।
Advertisement

कंपनी ने कुछ समय पहले अपने ईवी चार्जर्स को 2021 तक मुफ्त चार्ज करने के साथ सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ओपन करने की घोषणा की थी। जैसा की हमने बताया, वर्तमान में इस पब्लिक फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क की स्थापना बैंगलोर और चेन्नई में शुरू की गई है, और जल्द इसे भारत के सभी शहरों में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.