इंडियन आर्मी से Ashok Leyland को मिला Rs 800 करोड़ का ऑर्डर!

अशोक लेलैंड को भारतीय सेना ने आर्मी व्हीकल उपलब्ध करवाने हेतु 800 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 जुलाई 2023 20:06 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी को भारतीय सेना से 800 करोड़ रुपये का एक और ऑर्डर मिला है।
  • यह ऑर्डर डिफेंस व्हीकल्स के लिए ही सेना की ओर से दिया गया है।
  • सैन्य वाहन लाइट और मीडियम गन टॉ करने के लिए मंगवाए गए हैं।

कंपनी को भारतीय सेना से 800 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है।

Ashok Leyland को इंडियन आर्मी से बड़ा ऑर्डर मिला है। हिंदुजा ग्रुप की अशोक लेलैंड को भारतीय मिलिट्री के लिए सैन्य व्हीकल्स की सबसे बड़ी सप्लायर कहा जाता है। अब कंपनी को भारतीय सेना से 800 करोड़ रुपये का एक और ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर डिफेंस व्हीकल्स के लिए ही सेना की ओर से दिया गया है। आइए बताते हैं इसमें कंपनी किस तरह के मिलिट्री व्हीकल इंडियन आर्मी को उपलब्ध करवाने वाली है। 

अशोक लेलैंड को भारतीय सेना ने आर्मी व्हीकल उपलब्ध करवाने हेतु 800 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर दिया है। इसके अंतर्गत कंपनी 4x4 फील्ड आर्टीलरी ट्रैक्टर (FAT), 6x6 गन टॉइंग व्हीकल (GTV) उपलब्ध करवाएगी। ये दोनों प्रकार के सैन्य वाहन लाइट और मीडियम गन टॉ करने के लिए मंगवाए गए हैं। अशोक लेलैंड ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसके बारे में जानकारी दी है। कंपनी ने प्रेस रिलीज को Twitter पर शेयर किया है, जिसमें ऑर्डर की पूरी जानकारी देखी जा सकती है।

Advertisement
दोनों प्लेटफार्म अगस्त 2020 में सरकार द्वारा सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची में प्रमुखता से दिखाए गए थे। उसके बाद मई 2021 में भी 108 आइटम की सूची जारी की गई थी। और फिर अप्रैल 2022 में 101 आइटम की सूची को सरकार ने इसी के तहत जारी किया था। अशोक लेलैंड के 7.5 स्टैलियन व्हीकल 1999 में करगिल युद्ध से ही इंडियन आर्मी की ताकत रहे हैं। 

कंपनी इन्हें खासतौर पर मिलिट्री के लिए समर्पित उत्पादन के तहत जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बनाती है। इस साल के लिए मिलिट्री ट्रांसपोर्टेशन का बजट 6,717 करोड़ रखा गया है। इसके अलावा 4,038 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लिए रखे गए हैं। प्रेस रिलीज में Ashok Leyland के सीईओ शेनु अग्रवाल ने कहा कि इंडियन आर्मी से यह ऑर्डर प्राप्त करने पर उन्हें बहुत गर्व है। डिफेंस बिजनेस का बढ़ना कंपनी के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इंडियन आर्म्ड फोर्सेस के लिए कंपनी ने 4x4 प्लेटफॉर्म, 6x6 प्लेटफॉर्म, 8x8 प्लेटफॉर्म, 10x10 प्लेटफॉर्म, और 12x12 प्लेटफॉर्म डेवलप करने के लिए निवेश किया है।अशोक लेलैंड को भारतीय मिलिट्री के लिए सैन्य व्हीकल्स की सबसे बड़ी सप्लायर कहा जाता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.