Apple खोलेगी 2026 में प्रोडक्ट्स का पिटारा, iPhone 17e, AI Siri, स्मार्ट स्क्रीन, डिस्प्ले स्पीकर भी होगा लॉन्च!

कंपनी 2026 में अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाएगी जिसके लिए तैयारी जोरों पर है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 नवंबर 2025 10:00 IST
ख़ास बातें
  • 50वीं एनिवर्सरी के मौके पर Apple की ओर से कई प्रोडक्ट्स लाने की तैयारी
  • iPhone 17e को साल के शुरु में ही पेश किया जा सकता है।
  • iPad Air भी इसी दौरान मार्केट में दस्तक दे सकता है।

Apple आने वाले साल 2026 में प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज रिवील कर सकती है।

Photo Credit: Pixabay

Apple आने वाले साल 2026 में प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज रिवील कर सकती है। कंपनी 2026 में अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाएगी जिसके लिए तैयारी जोरों पर है। इसी मौके पर अमेरिकी टेक दिग्गज मार्केट में नए प्रोडक्ट्स की झड़ी लगा सकती है। एक नई रिपोर्ट में सामने आया है कि 2026 में एप्पल की ओर से iPhone 17 सीरीज का नया मॉडल, MacBook Air का नया मॉडल, और इसके अलावा कई और प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं डिटेल में। 

2026 में Apple नए प्रोडक्ट्स के साथ मार्केट में फिर से हलचल पैदा करने की तैयारी में है। Bloomberg के जर्नलिस्ट मार्क गुरमन की ओर से खुलासा किया गया है कि कंपनी आने वाले साल में कई प्रोक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी में है। अपनी 50वीं एनिवर्सरी के मौके पर Apple की ओर से कई प्रोडक्ट्स साल की शुरुआत में मार्केट में पेश किए जा सकते हैं। 

iPhone 17e, iPad Air 
iPhone 17e को साल के शुरु में ही पेश किया जा सकता है। यह iPhone 17 सीरीज का अफॉर्डेबल स्मार्टफोन होगा। इसमें A19 चिप देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही कंपनी एंट्री लेवल iPad भी लॉन्च कर सकती है। इसमें A18 चिप देखने को मिल सकती है। iPad Air भी इसी दौरान मार्केट में दस्तक दे सकता है। कंपनी इसमें M4 चिप का इस्तेमाल कर सकती है। 

स्मार्ट स्पीकर, स्मार्ट स्क्रीन, नया AI वाला Siri
मार्च-अप्रैल के दौरान कंपनी अपने स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स भी पेश कर सकती है। इनमें एक ऐसा स्मार्ट स्पीकर होगा जिसमें बिल्ट-इन डिस्प्ले दिया जाएगा। यह Amazon के Echo Show जैसा हो सकता है। इसके अलावा कंपनी वॉल माउंटेड स्मार्ट डिस्प्ले भी पेश कर सकती है। वहीं, Siri में भी नया अपडेट देखने को मिलेगा। कंपनी इसमें AI वाला नया वर्जन पेश कर सकती है। जिसके बाद एप्पल का यह वॉयस असिस्टेंट आपके स्क्रीन एक्शंस को बेहतर तरीके से समझ सकेगा और निजी तौर पर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा। 

नया ऑपरेटिंग सिस्टम, एप्पल इंटेलिजेंस में नए फीचर
जून के आसपास कंपनी WWDC में अपना लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन लॉन्च कर सकती है। iOS 27, macOS 27, watchOS 27 इसमें रिलीज किए जा सकते हैं। इसके साथ ही Apple Intelligence में भी नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। 

Advertisement

iPhone 18, फोल्डेबल आईफोन, नई Apple Watch, स्मार्ट ग्लास
सितंबर के आसपास कंपनी अपनी नई iPhone 18 सीरीज को पेश करेगी। इसी के साथ इस दौरान कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन देखने को मिल सकता है। एप्पल वॉच का नया मॉडल भी यहां रिलीज हो सकता है। इसके अलावा स्मार्ट ग्लास का प्रीव्यू भी देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर आने वाले साल में एप्पल अपने ग्राहकों को नए-नए और कमाल के प्रोडक्ट्स पेश करने की तैयारी में है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  2. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.