Apple की बिना ड्राइवर चलने वाली कार 2 बार हुई दुर्घटना का शिकार

California DMV द्वारा कोलिज़न डेटा रिलीज़ किया गया है, जिससे पता चलता है कि Apple की सेल्फ ड्राइविंग कार अगस्त महीने में दो बार दुर्घटनाग्रस्त हुई।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 सितंबर 2021 14:10 IST
ख़ास बातें
  • Apple की सेल्फ ड्राइविंग कार 2017 से टेस्ट हो रही है
  • Lexus RX 450h में टेस्ट हो रहा है ऐप्पल का ऑटोनोमस सिस्टम
  • पिछले दो सालों में ये पहली घटना

Apple की सेल्फ ड्राइविंग सिस्टम Lexus RX 450h मॉडल पर लगा हुआ है

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि टेक्नोलॉजी दिग्गज Apple अपनी सेल्फ-ड्राइविंग कार (Self-Driving car) पर काम कर रही है। क्यूपर्टिनो-आधारित कंपनी ने इस कार को लेकर फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ मोटर व्हीकल ने कार को लेकर कई जानकारियां सामने रख दी है। कैलिफोर्निया डीएमवी (California DMV) द्वारा रिलीज़ किए गए कोलिज़न (टकराव) के डेटा ने बताया है कि Apple सेल्फ-ड्रॉइविंग कार पिछले महीने दो बार दुर्घटना में शामिल रही। इस डेटा रिपोर्ट में कार के मॉडल को लेकर भी कुछ जानकारियां शामिल है। 

California DMV द्वारा कोलिज़न डेटा रिलीज़ किया गया है, जिससे पता चलता है कि Apple की सेल्फ ड्राइविंग कार अगस्त महीने में दो बार दुर्घटनाग्रस्त हुई। इनमें से पहली घटना 19 अगस्त को कैलिफोर्निया के सैन डिएगो (San Diego) में घटी। यह Lexus RX 450h मॉडल था, जो ट्रैफिक में रुकी और उसे पीछे से Hyundai कार ने टक्कर मारी। हालांकि, डेटा रिपोर्ट बताती है कि यह मामूली दुर्घटना थी, जिसमें किसी को क्षती नहीं पहुंची।

दूसरी घटना इसके तीन दिन बाद 23 अगस्त को कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में हुई। खास बात यह है कि यह घटना Apple Park कैंपस के पास की है, जहां गाड़ी का सेल्फ ड्राइविंग सिस्टम मैनुअल मोड में था। यह घटना भी पहली घटना के समान थी। ऐप्पल कार ट्रैफिक में रुकी और उसे Subaru कार ने पीछे से टक्कर मारी। डेटा को सबसे पहले MacRumors ने अपनी रिपोर्ट में शामिल किया था।

हालांकि, यहां हमें ध्यान देना होगा दोनों मामलों में सेल्फ ड्राइविंग मोड या कार चलाने वाले व्यक्ति की गलती नहीं थी। यह टेक्नोलॉजी 2017 से टेस्ट हो रही है। इसके लिए कंपनी Lexus RX 450h गाड़ियों का इस्तेमाल कर रही है। वर्तमान में कई टेक्नोलॉजी कंपनी ऑटोनोमस ड्रॉइविंग परल काम कर रही है, जिनमें से एक Apple भी है। फिलहाल कंपनी ने सेल्फ ड्राइविंग कार के लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है, लेकिन पिछले कुछ सालों से लगातार टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि कंपनी इस टेक्नोलॉजी को लेकर पहले पूरी तरह से आश्वस्त होना चाह रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  5. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  2. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  4. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  6. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  7. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  8. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  9. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  10. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.