Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!

iMac में नया मॉडल आने की संभावना है। iMac 2026 4K डिस्प्ले से लैस हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2026 11:35 IST
ख़ास बातें
  • MacBook Pro Touch इसमें आकर्षण का मुख्य केंद्र हो सकता है।
  • नया टैबलेट iPad भी कंपनी ला सकती है।
  • iMac 2026 में भी कई अपग्रेड सुझाए गए हैं।

Apple ने 28 अक्टूबर को नया लॉन्च इवेंट घोषित कर दिया है।

Photo Credit: Macrumors

Apple ने 28 अक्टूबर को नया लॉन्च इवेंट घोषित कर दिया है। कंपनी का अपकमिंग इवेंट प्रो एंड टेल (Pro and tell) नाम से आने वाला है। यह इवेंट कई नए प्रोडक्ट्स की घोषणा अपने साथ ला सकता है। MacBook Pro Touch इसमें आकर्षण का मुख्य केंद्र हो सकता है जो कि कंपनी का पहला टच पैनल वाला लैपटॉप होगा। इसी के साथ नया टैबलेट iPad भी कंपनी ला सकती है। iMac 2026 में भी कई अपग्रेड सुझाए गए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Apple Pro and tell October 28

Apple का प्रो एंड टेल इवेंट 28 अक्टूबर को होगा। कैलिफॉर्निया के लॉस एंजिलिस में इसे आयोजित किया जाएगा। अमेरिकी समय के अनुसार इवेंट सुबह 10 बजे शुरू होगा। वहीं, भारतीय समयानुसार यह रात में 10.30 बजे शुरू होगा। कहा जा रहा है कि इवेंट में लॉन्च होने वाले नए डिवाइसेज को मीडिया के लिए हैंड्स ऑन टाइम दिया जाएगा। इवेंट में तीन मुख्य प्रोडक्ट्स लॉन्च होने की संभावना है। 

Apple MacBook Pro Touch

MacBook Pro में इस साल टच पैनल देखने को मिल सकता है। कंपनी का यह पहला लैपटॉप होगा जिसमें टच पैनल देखने को मिलने वाला है। लैपटॉप में XDR OLED पैनल देखने को मिल सकता है जो कि प्रो मोशन तकनीकी के साथ आ सकता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट आ सकता है और 1 बिलियन कलर्स का सपोर्ट मिल सकता है। यह P3 वाइड कलर गेमट के साथ आ सकता है। कंपनी इसमें 14 इंच और 16 इंच वेरिएंट्स पेश कर सकती है। लैपटॉप में डाइनेमिक आइलैंड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। लैपटॉप में M5 Pro चिपसेट आ सकता है। यह एल्युमीनियम बिल्ड में आ सकता है। 

Apple iPad Mini

Apple iPad Mini का नया मॉडल इस इवेंट में कंपनी अनाउंस कर सकती है। यह 8.3 इंच के OLED पैनल के साथ आ सकता है। डिजाइन पहले से ज्यादा मॉडर्न हो सकता है जिसमें कहीं अधिक पतले बेजल्स का योगदान होगा। इसमें A20 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है जो कि कंपनी ने iPhone 18 Pro मॉडल्स में भी इस्तेमाल किया था। टैबलेट में 12GB रैम हो सकती है। यह डिवाइस IP68 रेटिंग से लैस होकर आ सकता है। साथ ही साउंड के लिए स्पीकर्स में अपग्रेड देखने को मिल सकता है। इसमें 12MP सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा भी देखने को मिल सकता है। रियर में 12MP कैमरा 5x डिजिटल जूम के साथ आ सकता है।

Advertisement

Apple iMac 2026

iMac में नया मॉडल आने की संभावना है। iMac 2026 4K डिस्प्ले से लैस हो सकता है। इसके अंदर सुपर रेटिना OLED पैनल मिल सकता है। कम्प्यूटर में M5 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अंदर Apple का Siri इंटेलिजेंस देखने को मिल सकता है। 32GB की रैम यहां दी जा सकती है। यह 2TB स्टोरेज से लैस हो सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! X पर 18 महीने पहले शेड्यूल कर सकेंगे पोस्ट
  2. Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट
  4. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  6. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  7. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  9. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  10. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.