Apple और Google के बीच डील, Siri होगा ज्यादा एडवांस, क्या होगा iPhone यूजर्स के डाटा के साथ?

Apple और Google ने कई वर्षों के लिए साझेदारी की है, जिसमें गूगल का Gemini AI मॉडल कई नए Siri फीचर्स को पावर प्रदान करेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जनवरी 2026 12:26 IST
ख़ास बातें
  • Gemini AI मॉडल कई नए Siri फीचर्स को पावर प्रदान करेगा।
  • एप्पल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्ट्रैटजी में बदलाव हो रहा है।
  • Apple का प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट सिस्टम इसका अहम हिस्सा है।

Apple और Google ने कई वर्षों के लिए साझेदारी की है।

Photo Credit: Unsplash/Laurenz Heymann

Apple और Google ने कई वर्षों के लिए साझेदारी की है, जिसमें गूगल का Gemini AI मॉडल कई नए Siri फीचर्स को पावर प्रदान करेगा। नया Siri इस साल लॉन्च होने की उम्मीद है। इस साझेदारी से एप्पल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्ट्रैटजी में बदलाव हो रहा है। कंपनी ने अपने खुद के एआई मॉडल को पूरी तरह खुद तैयार करने के बजाय गूगल के एआई बेस पर काम करने का फैसला लिया है। आइए जानते हैं कि गूगल कैसे काम करेगा और कैसे सिरी एडवांस होगा और iPhone यूजर्स के डाटा के साथ क्या बदलाव होगा।

क्या है एप्पल और गूगल की डील

रिपोर्ट के अनुसार, इस डील के तहत Apple एडवांस सिरी फीचर्स जैसे कि पर्सनलाइजेशन, कंवर्सेशन और एआई बेस्ड टास्क का सपोर्ट करने के लिए Google Gemini AI मॉडल का उपयोग करेगा। Google बेसिक एआई टेक्नोलॉजी प्रदान करेगा, वहीं iPhone, iPad और Mac के लिए मॉडल को डिप्लॉय, इंटीग्रेट और कस्टमाइज करने का कंट्रोल एप्पल के पास रहेगा।

Apple का प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट सिस्टम इसका अहम हिस्सा है। यह Apple इंटेलिजेंस फीचर्स को गूगल के पब्लिक क्लाउड के बजाय सीधे डिवाइस पर या एप्पल के अपने सर्वर पर चलाने की सुविधा देता है। Google के एआई मॉडल एप्पल के बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर के अंदर काम करेंगे, जिसका मतलब है कि अधिकतर स्थितियों में कंप्यूटिंग को मैनेज गूगल नहीं बल्कि एप्पल करेगा।

क्या होगा iPhone यूजर्स के डाटा के साथ

Advertisement

Apple इस बात पर जोर दे रहा है कि यूजर्स की प्राइवेसी प्रोटेक्शन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। Siri द्वारा प्रोसेस किया गया iPhone यूजर्स का डाटा सीधे Google को नहीं भेजा जाएगा। इसके बजाय Gemini मॉडल Apple के कंट्रोल माहौल में काम करेंगे। वहीं Apple अपने खुद के प्राइवेसी, एन्क्रिप्शन और डाटा-मिनिमाइजेशन नियमों का पालन करता है।

Apple आटोमैटिक तौर पर Google के साथ यूजर्स का निजी डाटा साझा नहीं करता है। Siri रिक्वेस्ट को Apple के प्राइवेसी फ्रेमवर्क के तहत प्रोसेस किया जाता है। डिफॉल्ट तौर पर Google अपने पब्लिक AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए डाटा का उपयोग नहीं करता है।

हालांकि, यूजर्स को बेहतर फीचर्स के लिए सीधे Gemini के साथ प्रॉम्प्ट शेयर करने का ऑप्शन मिल सकता है। अगर कोई यूजर्स अपनी सहमति देता है तो Google को उन प्रॉम्प्ट से संबंधित लिमिटेड डाटा मिल सकता है जो Google की अपनी AI और डाटा पॉलिसी के तहत है। ऐसी उम्मीद है कि Apple इस तरह की किसी भी शेयरिंग से पहले यूजर्स को साफतौर पर नोटिफाई करेगा और उनसे अनुमति लेगा।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Google, Gemini AI, Siri, Tech News

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.