Apple Alert : क्‍या ऐपल ने भेजा विपक्ष के नेताओं को हैकिंग का अलर्ट? कंपनी ने कही यह बात

Apple Alert : विपक्ष के कई जानेमाने नेताओं ने दावा किया कि ऐपल ने उन्‍हें 'स्टेट-स्पॉन्सर्ड हमलों की कोशिश' का अलर्ट भेजा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2023 18:20 IST
ख़ास बातें
  • ऐपल अलर्ट मैसेज को लेकर विवाद
  • विपक्ष के कई नेताओं ने किया अलर्ट मैसेज मिलने का दावा
  • सरकार हरकत में, जांच की बात कही

सोशल म‍ीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर जैसे ही इस तरह के दावे पोस्‍ट किए गए, सरकार भी हरकत में आ गई। जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

विपक्ष के कई नेताओं के एक ही तरह के दावे ने मंगलवार को सियासी गलियारों में सनसनी का माहौल पैदा कर दिया। राहुल गांधी, महुआ मोइत्रा, शशि थरूर, असदुद्दीन ओवैसी समेत विपक्ष के कई जानेमाने नेताओं ने दावा किया कि ऐपल ने उन्‍हें 'स्टेट-स्पॉन्सर्ड हमलों की कोशिश' का अलर्ट भेजा है। सोशल म‍ीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' पर जैसे ही इस तरह के दावे पोस्‍ट किए गए, सरकार भी हरकत में आ गई। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि इस मामले पर कंपनी ने भी अपना रुख स्‍पष्‍ट किया है। 
 

क्‍या है मामला  

देश के कम से कम 3 सांसदों, राजनीतिक नेताओं, वरिष्ठ पत्रकारों के आईफोन पर 'राज्य-प्रायोजित' हमले के बारे में अलर्ट आया। इसमें कहा गया- 'अलर्ट: स्‍टेट-स्‍पॉन्‍सर्ड अटैकर्स आपके iPhone को निशाना बना सकते हैं। Apple का मानना है कि आपको स्‍टेट-स्‍पॉन्‍सर्ड अटैकर्स की ओर से टार्गेट किया जा रहा है। यह आपकी Apple ID से जुड़े iPhone को खतरे में डालने की कोशिश है। आप कौन हैं या क्या करते हैं, इस आधार पर अटैकर्स संभवतः आपको पर्सनली निशाना बना रहे हैं। अगर आपकी डिवाइस के साथ किसी स्‍टेट-स्‍पॉन्‍सर्ड अटैकर ने छेड़छाड़ की है, तो वे आपके संवेदनशील डेटा, कैमरा और माइक्रोफोन को एक्सेस कर सकते हैं। इस चेतावनी को गंभीरता से लें।'
   
 

ऐपल का बयान 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले पर ऐपल ने कहा है, ‘ऐपल खतरे की सूचनाओं के लिए किसी विशिष्ट सरकार-प्रायोजित हमलावर को जिम्मेदार नहीं ठहराता।' कंपनी ने कहा है कि सरकार प्रायोजित हमलावर ‘आर्थिक और तकनीकी रूप से बहुत मजबूत होते हैं और उनके हमले समय के साथ विकसित होते हैं।' कंपनी ने कहा, ‘ऐसे हमलों का पता लगाना खतरे के खुफिया संकेतों पर निर्भर करता है जो अक्सर अपूर्ण और अधूरे होते हैं। यह संभव है कि ऐपल के खतरे संबंधी कुछ सूचनाएं गलत चेतावनी हो सकती हैं या कुछ हमलों का पता नहीं चल पाता।'

हालांकि, ऐपल ने इस बारे में बताने से इनकार कर दिया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा समेत अन्य नेताओं को किस वजह से चेतावनियां मिलीं। ऐपल ने कहा, ‘हम इस बारे में जानकारी देने में असमर्थ हैं कि किस कारण से हमें खतरे की सूचनाएं जारी करनी पड़ रही हैं।' इस बीच, सूत्रों ने कहा कि ऐपल ने लगभग 150 देशों में उन व्यक्तियों को धमकी संबंधी सूचनाएं भेजी हैं, जिनके अकाउंट हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.