Anker ने लॉन्च किया बैटरी से चलने वाला कूलर, रोड ट्रिप में 52 घंटे तक ठंडा रखेगा ड्रिंक्स और फूड! जानें कीमत

Anker Solix EverFrost 2 की प्री-बुकिंग 21 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और इसकी बिक्री 7 मार्च 2025 से शुरू होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 फरवरी 2025 13:54 IST
ख़ास बातें
  • Anker Solix EverFrost 2 की प्री-बुकिंग 21 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है
  • इसकी बिक्री 7 मार्च 2025 से शुरू होगी
  • 23L मॉडल की कीमत $799.99 (करीब 69,400 रुपये) है

Photo Credit: Anker

Anker ने अपना नया Solix EverFrost 2 बैटरी-कूलर लॉन्च किया है, जो कैंपिंग, रोड ट्रिप और आउटडोर एडवेंचर के लिए परफेक्ट है। यह 23L, 40L और 58L कैपेसिटी में आता है और 288Wh LFP बैटरी की मदद से बिना बर्फ के 52 घंटे तक ठंडा रख सकता है। इसकी FrostFlow एयर-कूलिंग टेक्नोलॉजी सिर्फ 15 मिनट में 32°F (0°C) तक ठंडक बनाए रखने का दावा करती है। 58L मॉडल में ड्यूल-जोन कूलिंग भी मिलती है, जिससे एक साथ फ्रिज और फ्रीजर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे आसानी से ले जाने के लिए 6-इंच व्हील्स और फोल्ड-डाउन ट्रे हैंडल दिया गया है। इसके अलावा, इसमें USB-A और USB-C पोर्ट भी हैं, जिससे फोन या अन्य डिवाइसेस चार्ज किए जा सकते हैं।
 

Anker Solix EverFrost 2 price, availability

Anker Solix EverFrost 2 की प्री-बुकिंग 21 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और इसकी बिक्री 7 मार्च 2025 से शुरू होगी। 23L मॉडल की कीमत $799.99 (करीब 69,400 रुपये), 40L की $899.99 (लगभग 78,000 रुपये) और 58L की $1,099.99 (करीब 95,500 रुपये) रखी गई है। Anker एक्स्ट्रा LFP बैटरी ऑप्शन भी दे रहा है, जिससे बैटरी बैकअप को 104 घंटे तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement
 

Anker Solix EverFrost 2 specifiations, features

नए Anker प्रोडक्ट को मजबूत और टिकाऊ डिजाइन के साथ बनाया गया है। यह IPX3 वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आने का दावा करता है, जिससे इसे किसी भी मौसम में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी 288Wh LFP बैटरी न केवल कूलर को पावर देती है, बल्कि यह USB-A और USB-C पोर्ट्स के जरिए पावर बैंक की तरह भी काम करती है। इसे AC, कार चार्जर और सोलर पैनल से चार्ज किया जा सकता है, जिससे लंबे ट्रिप्स के दौरान भी ठंडक बनी रहती है।

इसमें FrostFlow कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो तापमान को ±2°F तक स्थिर रखने का दावा करता है। आम कूलर्स की तरह इसमें बर्फ नहीं डालनी पड़ती, जिससे फूड या ड्रिंक्स गीले नहीं होते और स्टोरेज ज्यादा मिलती है। खासतौर पर 58L मॉडल में ड्यूल-ज़ोन फीचर मिलता है, जिससे एक साइड ठंडी ड्रिंक्स के लिए और दूसरी साइड फ्रीजिंग के लिए सेट की जा सकती है।
Advertisement

Anker SOLIX EverFrost 2 को आसानी से कैरी करने के लिए इसमें बड़े ऑल-टेरेन व्हील्स, टेलीस्कोपिक हैंडल और बिल्ट-इन बॉटल ओपनर दिया गया है। इसका डिजिटल डिस्प्ले और कंट्रोल पैनल यूज़र्स को आसानी से टेम्परेचर सेट करने की सुविधा देता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.