इस शख्स के 'जुगाड' ने आनंद महिंद्रा को कर दिया हैरान, वीडियो देखकर आप भी कहेंगे 'वाह क्या बात है!'

आनंद महिंद्रा ने Twitter पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक आदमी लकड़ी की गाड़ी के जरिए पानी से भरी एक सड़क को पार करने में पैदल चलने वालों की मदद कर रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 सितंबर 2022 21:03 IST
ख़ास बातें
  • आनंद महिंद्रा ने Twitter पर एक वीडियो शेयर किया है
  • इसमें एक शख्स लकड़ी की गाड़ी से लोगों को पानी से भरी सड़क पार करा रहा है
  • महिंद्रा ने लिखा, "Entrepreneurship & Enterprise. It's everywhere."

आनंद महिंद्रा ने Twitter पर एक वीडियो शेयर किया है

महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर कौशल की तारीफ करने और अपने दम पर कुछ कर दिखाने वालों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। वे आए दिन अपने सोशल मीडिया चैनल पर प्रतिभावान लोगों के आइडिया को शेयर करते हैं और उनकी तारीफ करते हैं। ऐसे ही एक आइडिया ने उनका एक बार फिर ध्यान खींचा है, जिसमें एक व्यक्ति ने लोगों को लकड़ी की गाड़ी के जरिए पानी से भरी एक सड़क को पार कराने का एक तरीका ढूंढ़ा।

आनंद महिंद्रा ने Twitter पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक आदमी लकड़ी की गाड़ी के जरिए पानी से भरी एक सड़क को पार करने में पैदल चलने वालों की मदद कर रहा है। हालांकि, यह काम वह मुफ्त में नहीं कर रहा है। वीडियो में यह व्यक्ति लोगों से कुछ पैसे लेता दिखाई दे रहा है, जिससे किसी भी परिस्थिति को बिजनेस में बदलने का उस व्यक्ति के इस कौशल का पता चलता है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन को आनंद महिंद्रा को वीडियो इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे अपना "मंडे मोटिवेशन" करार दे दिया। वीडियो को 600,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और 21,800 से अधिक यूजर्स ने इस पोस्ट को लाइक किया है।
 

श्री महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, (अनुवादित) "उद्यमिता और उद्यम। यह हर जगह है। अजेय।"

वीडियो मूल रूप से पिछले हफ्ते Reddit पर पोस्ट किया गया था, और यूजर्स का दावा है कि इसे कोलंबिया के बैरेंक्विला में शूट किया गया था। उन्होंने कहा कि जब भी बारिश होती है तो स्थिति पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो जाती है।

वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति बारिश के बाद हल्की बाढ़ वाली सड़क को पार करने में लोगों की मदद के लिए एक लकड़ी की बनी गाड़ी का उपयोग कर रहा है। वह पहले दो महिलाओं से पैसे लेता है और उन्हें सड़क पार कराता है और उसके तुरंत बाद वह दूसरे किनारे से भी दो अन्य व्यक्तियों को पैसे लेकर सड़क पार कराता है। निश्चित तौर पर इससे सीख ली जा सकती है कि कैसे किसी भी परिस्थिति को अपने पक्ष में किया जा सकता है, चाहे पैसे कमाने के लिए या किसी की मदद के लिए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.