120 Km की राइडिंग रेंज से लैस Jaunty Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें प्राइस

Jaunty Plus e-scooter क्रूज कंट्रोल स्विच, इलेक्ट्रॉनिक असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम (e-ABS), एंटी-थेफ्ट अलार्म, और मोबाइल या अन्य पोर्टेबल डिवाइस को चार्ज करने के लिए एक USB चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 फरवरी 2022 18:25 IST
ख़ास बातें
  • Jaunty Plus को करीब 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में किया गया है लॉन्च
  • 60V/40Ah लिथियम बैटरी पैक और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है
  • इसमें क्रूज कंट्रोल, e-ABS, एंटी-थेफ्ट अलार्म और USB चार्जिंग पोर्ट शामिल

Jaunty Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत लगभग 1.10 लाख रुपये है

AMO Electric Bikes ने भारत में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) लॉन्च किया है, जिसका नाम Jaunty Plus है। इसकी यूएसपी इसकी लंबी राइडिंग रेंज है। कंपनी के दावे अनुसार, यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 120 km चल सकता है। चार्जिंग को भी फास्ट रखा गया है। AMO Electric का दावा है कि Jaunty Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर के बैटरी पैक को फुल चार्ज होने में 4 घंटे का समय लेगा। स्कूटर को 15 फरवरी से डीलरशिप के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। 

AMO Electric Bikes ने प्रेस रिलीज़ के जरिए Jaunty Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर के भारत में लॉन्च किए जाने की जानकारी शेयर की। नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 1,10,460 रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत में बेचा जाएगा। इसे खरीदने के इच्छुक ग्राहक देशभर में उपलब्ध 140 डीलरशिप के जरिए इसे खरीद सकते हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर को 15 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा। Jaunty Plus को पांच कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनमें रेड-ब्लैक, ग्रे-ब्लैक, ब्लू-ब्लैक, व्हाइट-ब्लैक, और येलो-ब्लैक शामिल हैं।
Advertisement

जौंटी प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 60V/40Ah क्षमता की लिथियम बैटरी लगाई गई है। जैसा कि हमने बताया, कंपनी का दावा है कि इस बैटरी पैक को फुल चार्ज होने में लगभग 4 घंटे लगेंगे, और यह फुल चार्ज में 120 किलोमीटर की राइडिंग रेंज देगा। इसमें फिक्स और पोर्टेबल बैटरी पैक का विकल्प भी मिलेगा।

फीचर्स की बात करें, तो Jaunty Plus e-scooter क्रूज कंट्रोल स्विच, इलेक्ट्रॉनिक असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम (e-ABS), एंटी-थेफ्ट अलार्म, और मोबाइल या अन्य पोर्टेबल डिवाइस को चार्ज करने के लिए एक USB चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है। इसमें टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन, साइड स्टैंड सेंसर, सेंट्रल लॉक, फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.