Amazon प्राइम डे सेल में कई प्रोडक्ट पर मिलेगी छूट, और भी हैं कई ऑफर

ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर आज भारत में पहली बार अमेज़न प्राइम डे सेल का आयोज़न होगा। भारत के अलावा इस सेल का आयोजन 12 अन्य देशों में भी किया जा रहा है। इस सेल में कई प्रोडक्ट पर बड़ी छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 जुलाई 2017 16:59 IST
ख़ास बातें
  • सेल का आगाज सोमवार यानी 10 जुलाई को शाम 6 बजे होगा
  • बता दें कि यह सेल सिर्फ अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए है
  • अमेज़न प्राइम मेंबरशिप लेने के लिए 499 रुपये का भुगतान करना पड़ता है
ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर आज भारत में पहली बार अमेज़न प्राइम डे सेल का आयोज़न होगा। भारत के अलावा इस सेल का आयोजन 12 अन्य देशों में भी किया जा रहा है। इस सेल में कई प्रोडक्ट पर बड़ी छूट दी जाएगी। इसके अलावा कई स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट और अन्य आइटम 11 जुलाई को सस्ते में उपलब्ध होंगे। सेल का आगाज सोमवार यानी 10 जुलाई को शाम 6 बजे होगा। हालांकि, असली सेल की तारीख 11 जुलाई है। बता दें कि यह सेल सिर्फ अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए है। और अमेज़न प्राइम मेंबरशिप लेने के लिए आपको 499 रुपये का भुगतान करना पड़ता है।

स्मार्टफोन की बात करें तो शाओमी रेडमी 4 आज ओपन सेल में शाम 5 बजे 6,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके अलावा OnePlus अपने OnePlus 5 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर एक्सचेंज ऑफर में 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट देगी। हॉनर ब्रांड के स्मार्टफोन भी ऑफर के साथ उपलब्ध होंगे। अमेज़न फायर टीवी स्टिक 1,000 रुपये की छूट के साथ 2,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसके अलावा अमेज़न पे बैलेंस के रूप में 499 रुपये कैशबैक भी दिया जाएगा। अमेज़न ने बताया है कि फिटबिट फिटनेस बैंड पर 40 फीसदी तक की छूट दी जाएगी।

Amazon India ने पहले ही जानकारी दी थी कि Honor, LG, Sharp और Lego जैसे 30 ब्रांड सेल के दौरान नए प्रोडक्ट उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा अमेज़न सेल के दौरान खरीदारी करने पर सभी प्राइम सदस्यों को 1,100 रुपये का मेकमाय ट्रिप और बुकमायशो की ओर से ऑफर मिलेगा। इसके अलावा एचडीएफसी कार्ड इस्तेमाल करने पर 15 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। सर्वाधिक कैशबैक 2,000 रुपये का होगा और इसके लिए कम से कम 5,000 रुपये की खरीदारी करनी होगी। अगर आप 29 जून के बाद अमेज़न पे बैलेंस रीचार्ज करते हैं तो 20 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।

यूज़र अमेज़न प्राइम डे सेल के दौरान डील्स ऑफ डे के अलावा कई लाइटनिंग डील की उम्मीद कर सकते हैं। प्राइम डे सेल से संबंधित सभी नोटिफिकेशन पाने के लिए आप यहां रजिस्टर कर सकते हैं। इसके अलावा ऐप डाउनलोड करके भी नोटिफिकेशन पा सकते हैं।
Advertisement

अब बात प्राइम वीडियो की। इस सेल से पहले 5 से 9 जुलाई के बीच कई नए प्राइम कंटेंट पेश किए गए हैं। 10 जुलाई मध्यरात्रि को अमेज़न इंडिया का पहला ऑरिजनल प्राइम वीडियो इनसाइड एज लाइव हो जाएगा। आप चाहें तो प्राइम डे सेल के सभी ऑफर और डील को यहां जांच सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.