अमेज़न और स्नैपडील पर मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 जनवरी 2016 14:12 IST
गणतंत्र दिवस के मौके पर इस हफ्ते ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, अमेज़न और स्नैपडील प्रमोशनल सेल का आयोजन कर रहे हैं। हमने आपके लिए चुनिंदा ऑफर ढूंढ कर निकाले हैं। सेल का फायदा पूरी तरह से उठाने के लिए आपको इन बातों का ध्यान रखना होगा।

1. किसी भी सामान को खरीदने से पहले हमेशा उसकी कीमत की तुलना कर लें। पेटीएम आज की तारीख में इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट पर कई शानदार कैशबैक ऑफर दे रही है। इस हफ्ते आयोजित हो रही सेल में मिलने वाले सामान को खरीदने से पहले कैशबैक के बाद की कीमत को जान लें। आप इसके लिए पेटीएम और अन्य ई-कॉमर्स साइट पर जा सकते हैं।

2. अमेज़न पर सिटीबैंक कार्ड का इस्तेमाल करके अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। वहीं, स्नैपडील की वेबसाइट पर अमेरिकन एक्सप्रेस और यस बैंक के कार्ड इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद होगा।

1. सोनी प्लेस्टेशन 4 1टीबी
Advertisement
अगर आप प्लेस्टेशन 4 1टीबी अल्टीमेट प्लेयर एडिशन खरीदने का बहुत दिनों से विचार कर रहे हैं तो यही सही समय है। अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल के तहत सोनी के इस गेमिंग कंसोल को 33,900 रुपये में बेचा जा रहा है।
 

कीमत: 33,900 रुपये (एमआरपी 37,690 रुपये)
Advertisement

लिंक: अमेज़न

Advertisement
2. एलजी नेक्सस 5एक्स 16 जीबी
आखिरकार नेक्सस 5एक्स की कीमत 20,000 रुपये के रेंज में आ गई है। अमेज़न इंडिया की साइट पर यह 20,990 रुपये में उपलब्ध है। इसकी लॉन्च कीमत 31,990 रुपये है। वैसे, इस दौरान नेक्सस 5एक्स कई बार सस्ता बिका। लेकिन इतनी कम कीमत में पहली बार उपलब्ध कराया गया है। अगर आप लेटेस्ट एंड्रॉयड डिवाइस की तलाश में हैं और 5 इंच के आसपास का स्मार्टफोन पसंद करते हैं तो यह एक बेहतरीन विकल्प है।
Advertisement
 

कीमत: 20,990 रुपये (कीमत 31,990 रुपये)

लिंकः अमेज़न

3. जेबीएल एसबी250 साउंडबार
39,990 रुपये वाला जेबीएल एसबी250 साउंडबार ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर 15,990 रुपये में मिल रहा है। यह साउंडबार वायरलेस सबवूफर के साथ आता है और इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मौजूद है। आप इस साउंडबार का इस्तेमाल अपने कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन और बड़े स्क्रीन वाले टीवी के साथ कर सकते हैं।
 

कीमतः 15,990 रुपये (एमआरपी 39,990 रुपये)

लिंकः स्नैपडील

4. एलजी 43 इंच अल्ट्रा एचडी टीवी
अगर आप 4के स्मार्ट टीवी अपने बजट में खरीदना चाहते हैं तो एलजी 43 इंच अल्ट्रा एचडी स्मार्ट टीवी बेहतरीन विकल्प है। यह अमेज़न की साइट पर 57,999 रुपये में उपलब्ध है। आम तौर पर यह ई-कॉमर्स की साइट पर 60,000 रुपये के रेंज में मिलता है।
 

कीमतः 57,999 रुपये (एमआरपीः 79,900 रुपये)

लिंकः अमेज़न

5. सोनी आईएलसीई-3500जे
20,000 रुपये के प्राइस रेंज में शानदार कैमरे की तलाश में हैं तो सोनी आईएलसीई-3500जे के बारे में विचार किया जा सकता है। यह 21,280 रुपये (एमआरपी 25,990 रुपये)  में उपलब्ध है। स्नैपडील पर मिल रहा है यह डिजिटल कैमरा एसईएल 18-50 लेंस किट और सोनी की ओर से 2 साल की वारंटी के साथ आएगा।
 

कीमतः 21,280 रुपये (कीमतः 25,990 रुपये)

लिंकः स्नैपडील

6. शाओमी रेडमी नोट प्राइम 16 जीबी
अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल के तहत शाओमी के रेडमी नोट प्राइम के 16 जीबी वर्ज़न को 7,999 रुपये में बेचा रहा है। इसकी अधिकतम कीमत 8,999 रुपये है।
 

कीमतः 7,999 रुपये (एमआरपी 8,999 रुपये)

लिंकः अमेज़न

ज्ञात हो कि पेटीएम की मालिक कंपनी वन97 ने गैजेट्स 360 में निवेश किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.