अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में तीसरे दिन मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 अगस्त 2016 12:36 IST
अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल के पहले दो दिन कई शानदार ऑफर मिले। अमेज़न इंडिया ने बयान जारी करके बताया कि कंपनी के लिए सेल के हिसाब से सोमवार को 'सबसे बड़ा दिन' था। लेकिन दूसरे दिन अमेज़न पर मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक कैटेगरी में बहुत ज्यादा डील देखने को नहीं मिली।

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी में सेल के पहले दिन शाओमी रेडमी नोट 3, मोटो जी4 प्लस, सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो, जेबीएल गो ब्लूटूथ स्पीकर, नोबल स्कियोडो 48 इंच फुल-एचडी एलईडी टीवी और पैनासोनिक टीएच 32 इंच एचडी रेडी एलईडी टीवी सबसे ज्यादा बिके। पहले दिन की तरह ही दूसरे दिन भी ये डील जारी रहीं।
Advertisement

आज अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल का तीसरा दिन है और आज आपको बहुत सारे नए ऑफर नहीं मिलेंगे। अच्छी खबर यह है कि पहले और दूसरे दिन की सेल में उपलब्ध मोबाइल कैटेगरी के बेहतरीन ऑफर आज भी दिए जा रहे हैं। तीसरे दिन मिलने वाले बेहतरीन ऑफर:

1) कंपनी ने हाल ही में भारत में प्राइम मेंबरशिप प्रोग्राम की शुरुआत की थी। प्राइम मेंबरशिप लेने वाले यूज़र सेल के तहत मौजूद डील का फायदा आम यूज़र से आधे घंटे पहले उठा पाएंगे। यूज़र अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर जाकर प्राइम सर्विस के लिए साइन अप कर सकते हैं। शुरुआत में यह सेवा 60 दिनों के लिए मुफ्त ट्रायल के तहत उपलब्ध होगी। फ्री टायल खत्म होने के बाद अमेज़न प्राइम की सेवा के लिए 499 रुपये प्रति साल की रकम चुकानी पड़ेगी। हालांकि, भारत में अमेज़न प्राइम की सेवा 999 रुपये प्रति साल की दर से आएगी।
Advertisement

2) अमेज़न ऐप से खरीदारी करने पर एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड धारकों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा और वेबसाइट पर 7.5 प्रतिशत का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए कम से कम 5,000 रुपये की खरीदारी करनी होगी। ऑफर के तहत 1,500 रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट मिलता है।
Advertisement

3) कुछ डील सिर्फ ऐप पर उपलब्ध हैं इसलिए इन डील को एक्सेस करने के लिए अमेज़न ऐप डाउनलोड कर लें।

तीसरे दिन मिलने वाले बेहतरीन ऑफर:
Advertisement

1- ब्लूटूथ और एनएफसी से लैस सोनी एसआरएस-एक्स55 प्रीमियम वायरलेस स्पीकर
Advertisement
अगले तीन दिनों में मिलने यह शायद सबसे बेहतर ऑडियो डील होगी। ब्लूटूथ और एनएफसी से लैस सोनी एसआरएस-एक्स55 प्रीमियम वायरलेस स्पीकर को अमे़न इंडिया पर औसत रेटिंग (5 में से 4.5) मिली है। आमतौर पर यह 12,500 रुपये के आसपास मिलता है जबकि इसकी एमआरपी 13,999 रुपये है। लेकिन स्टॉक उपलब्ध रहने तक इसे अभी अमेज़न से 7,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

2- शाओमी मी 5
शाओमी मी 5 (रिव्यू) आज की तारीख में बेहतरीन हरफनमौला हैंडसेट में से एक है। अमेज़न की वेबसाइट पर इस हैंडसेट के ब्लैक और व्हाइट वेरिएंट 2,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध हैं। छूट बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन अगर आपने पहले से ही मी 5 खरीदने का मन बना लिया है तो यह सही वक्त है।

3- ओबी वर्ल्डफोन एसएफ1
इस फोन के बारे में हमारे ज्यादातर पाठक जानते होंगे। यह बहुत सस्ते में मिल रहा है। 16 जीबी वेरिएंट 7,999 रुपये में उपलब्ध है जबकि 32 जीबी वेरिएंट 9,999 रुपये में मिल रहा है। रिव्यू में हमने पाया था कि ओबी वर्ल्डफोन एसएफ1 डिजाइन, बैटरी लाइफ के मामले में बेहतरीन है। लेकिन कैमरे की परफॉर्मेंस और बेहतर हो सकती थी।

4- सैमसंग ऑन7 प्रो
सैमसंग एक बार फिर बजट सेगमेंट में मजबूती के साथ उभर कर आई है। इसका श्रेय ऑन7 प्रो जैसे प्रोडक्ट को जाता है। यह स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया ग्रेट इंडियन सेल के दौरान 10,190 रुपये में उपलब्ध है।

5-लॉजिटेक के480
कंप्यूटर, टैबलेट और स्मार्टफोन से कनेक्ट होने वाले ब्लूटूथ कीबोर्ड में लॉजिटेक ब्लूटूथ मल्टी डिवाइस कीबोर्ड के480 हमारे पसंदीदा कीबोर्ड में से एक हैं। इस कीबोर्ड को एक बार में 3 डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है और डायल का इस्तेमाल कर आप इनपुट स्विच कर सकते हैं। अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में यह कीबोर्ड 1,799 रुपये में उपलब्ध है।

6- अमेज़न किंडल ईबुक रीडर
यह ऑफर सेल के तीनों के दिन उपलब्ध रहेगा। अमेज़न अपने ईबुक रीडर किंडल पर छूट दे रही है। नया किंडल 4,999 रुपये में उपलब्ध है। अगर आप अपना पहला ई-बुक रीडर खरीदना चाहते हैं तो यह एक बेहतरीन विकल्प है। अगर आपके पास खर्चने के लिए थोड़े और पैसे हैं तो किंडल पेपरव्हाइट के बारे में विचार कर सकते हैं। बिल्ट-इन लाइट के साथ आने वाले इस डिवाइस का वाई-फाई और 3जी वेरिएंट है। सेल के दौरान दोनों वेरिएंट पर 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है।

7- सेनहाइज़र एचडी 598 एसई
हेडफोन के दीवानों द्वारा सेनहाइज़र एचडी 598 एसई को बहुत पंसद किया जाता है। आमतौर पर ज्यादा कीमत में मिलने वाला यह हेडफोन 7,999 रुपये में उपलब्ध है। यह सेल आज शाम 4 बजे तक या स्टॉक खत्म होने तक चलेगी।

8- अमेज़नबेसिक्स ऑन-ईयर हेडफोन
अगर आपका बजट कम है तो आप अमेज़नबेसिक्स एचपी01_वी2 ऑन-ईयर हेडफोन के बारे में विचार कर सकते हैं। यह 899 रुपये में उपलब्ध है, यानी एमआरपी पर 50 फीसदी की छूट।

9- लॉजिटेक एक्सेसरी
लॉजिटेक एक्सेसरी की बात करें तो यह खासी लोकप्रिय हैं और अमेज़न सेल में कई एक्सेसरी पर शानदार छूट मिल रही है। लॉजिटेक बी170 वायरलेस माउस 549 रुपये, लॉजिटेक ब्लूटूथ ऑडियो रिसीवर 1,499 रुपये, आईपैड एयर के लिए एक इंटिग्रेटेड कीबोर्ड के साथ लॉजिटेक टाइप प्लस प्रोटेक्टिव केस 2,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा लॉजिटेक सी270एच एचडी वेबकैम और स्टीरियो हेडसेट भी मिल रहा है।

10- जॉबोन एक्टिविटी ट्रैकर
अमेज़न ग्रेट इंडिया सेल में कई लोकप्रिय जॉबोन एक्टिविटी ट्रैकर पर 25 प्रतिशत तक छूट मिल रही है।

11- ए ग्रेड पैनल के साथ सैन्यो आईपीएस टीवीएस
सैन्यो ए+ ग्रेड आईपीएस पैनल और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल, एचडीएमआई*2, यूएसबी*2, पीसी*1, एवी*2, आरएफ*1 पोर्ट के साथ टीवी पर दो ऑफर दे रही है। 49 इंच वेरिएंट 34,990 रुपये जबकि 43 इंच वेरिएंट 24,990 रुपये में उपलब्ध है।

12- टीवी 2
टीवी 2 भारत में बनाया गया हमारा सबसे पसंदीदा मीडिया स्ट्रीमर है। यह गूगल के क्रोमकास्ट का एक बेहतरीन विकल्प है। यह 1,499 रुपये में उपलब्ध है।

13- अमेज़नबेसिक्स एक्सेसरी
अमेज़न अपनी अमेज़नबेसिक्स एक्सेसरी रेंज पर भी कई ऑफर दे रही है। अगर आप किसी लैपटॉप या टैबलेट या कोई केबल लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है।

14- कुछ और मोबाइल
इसके अलावा एसर लिक्विड ज़ेड, ब्लू विन एचडी एलटीई, माइक्रोमैक्स कैनवस विन डब्ल्यू121, कैनवस 2 कलर्स, कैनवस नाइट्रो 2, फिकॉम पैशन 660 और सैमसंग गैलेक्सी नोट एज पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। ध्यान रहे कि इनमें से ज्यादातर फोन आज की तकनीक के लिहाज से थोड़े पुराने हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Amazon India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.