अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल के दूसरे दिन मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अगस्त 2016 13:19 IST
अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल के पहले दिन कई शानदार ऑफर मिले। अमेज़न इंडिया ने सोमवार शाम को बयान जारी करके बताया कि यह कंपनी के लिए सेल के हिसाब से 'सबसे बड़ा दिन' था।

अमेज़न ने सोमवार शाम को ग्रेट इंडियन सेल के पहले दिन बिके सबसे ज्यादा प्रोडक्ट की सूची भी जारी की। मज़ेदार बात यह है कि इस लिस्ट में ऐसे भी प्रोडक्ट मौजूद थे जो सेल के दौरान अपने पुराने एमआरपी पर ही बिक रहे थे। इससे एक बात तो साफ है कि कंपनियों की कोशिश इन शॉपिंग सेल के जरिए ऑनलाइन यूज़र को शानदार डील देने से ज्यादा नए यूज़र को लुभाने की रहती है।
Advertisement

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी में सेल के पहले दिन शाओमी रेडमी नोट 3, मोटो जी4 प्लस, सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो, जेबीएल गो ब्लूटूथ स्पीकर, नोबल स्कियोडो 48 इंच फुल-एचडी एलईडी टीवी और पैनासोनिक टीएच 32 इंच एचडी रेडी एलईडी टीवी सबसे ज्यादा बिके।

अब बात सेल के दूसरे दिन की। अगर आप मोबाइल पर मिल रहे ऑफर के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है और बुरी खबर भी। बुरी खबर यह है कि आज आपको बहुत सारे नए ऑफर नहीं मिलेंगे। अच्छी खबर यह है कि पहले दिन की सेल में उपलब्ध मोबाइल कैटेगरी के बेहतरीन ऑफर आज भी दिए जा रहे हैं। दूसरे दिन मिलने वाले बेहतरीन ऑफर:
Advertisement

अमेज़न किंडल ईबुक रीडर
Advertisement
यह ऑफर सेल के तीनों के दिन उपलब्ध रहेगा। अमेज़न अपने ईबुक रीडर किंडल पर छूट दे रही है। नया किंडल 4,999 रुपये में उपलब्ध है। अगर आप अपना पहला ई-बुक रीडर खरीदना चाहते हैं तो यह एक बेहतरीन विकल्प है। अगर आपके पास खर्चने के लिए थोड़े और पैसे हैं तो किंडल पेपरव्हाइट के बारे में विचार कर सकते हैं। बिल्ट-इन लाइट के साथ आने वाले इस डिवाइस का वाई-फाई और 3जी वेरिएंट है। सेल के दौरान दोनों वेरिएंट पर 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है।

सेनहाइज़र एचडी 598 एसई
Advertisement
हेडफोन के दीवानों द्वारा सेनहाइज़र एचडी 598 एसई को बहुत पंसद किया जाता है। आमतौर पर ज्यादा कीमत में मिलने वाला यह हेडफोन 7,999 रुपये में उपलब्ध है। यह सेल आज शाम 4 बजे तक या स्टॉक खत्म होने तक चलेगी।

अमेज़नबेसिक्स ऑन-ईयर हेडफोन
Advertisement
अगर आपका बजट कम है तो आप अमेज़नबेसिक्स एचपी01_वी2 ऑन-ईयर हेडफोन के बारे में विचार कर सकते हैं। यह 899 रुपये में उपलब्ध है, यानी एमआरपी पर 50 फीसदी की छूट।

यूई बूम (यह ऑफर शुक्रवार शाम 4 बजे से उपलब्ध होगा)
10,000 रुपये के प्राइस रेंज में यह बेहतरीन ब्लूटूथ स्पीकर में से एक है। लॉजीटेक यूई बूम के बारे में 15 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। इसका अपग्रेडेड वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध करा दिया गया है, लेकिन 9,599 रुपये में यूई बूम के बारे में विचार करना गलत नहीं होगा।

शाओमी मी 5
शाओमी मी 5 (रिव्यू) आज की तारीख में बेहतरीन हरफनमौला हैंडसेट में से एक है। अमेज़न की वेबसाइट पर इस हैंडसेट के ब्लैक और व्हाइट वेरिएंट 2,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध हैं। छूट बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन अगर आपने पहले से ही मी 5 खरीदने का मन बना लिया है तो यह सही वक्त है।

ओबी वर्ल्डफोन एसएफ1
इस फोन के बारे में हमारे ज्यादातर पाठक जानते होंगे। यह बहुत सस्ते में मिल रहा है। 16 जीबी वेरिएंट 7,999 रुपये में उपलब्ध है जबकि 32 जीबी वेरिएंट 9,999 रुपये में मिल रहा है। रिव्यू में हमने पाया था कि ओबी वर्ल्डफोन एसएफ1 डिजाइन, बैटरी लाइफ के मामले में बेहतरीन है। लेकिन कैमरे की परफॉर्मेंस और बेहतर हो सकती थी।

सैमसंग ऑन7 प्रो
सैमसंग एक बार फिर बजट सेगमेंट में मजबूती के साथ उभर कर आई है। इसका श्रेय ऑन7 प्रो जैसे प्रोडक्ट को जाता है। यह स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया ग्रेट इंडियन सेल के दौरान 10,190 रुपये में उपलब्ध है।

टीवी 2
टीवी 2 भारत में बनाया गया हमारा सबसे पसंदीदा मीडिया स्ट्रीमर है। यह गूगल के क्रोमकास्ट का एक बेहतरीन विकल्प है। यह 1,499 रुपये में उपलब्ध है।

अमेज़न बेसिक के अन्य प्रोडक्ट
उम्मीद के मुताबिक, सेल के दौरान अमेज़न के अपने अमेज़नबेसिक्स प्रोडक्ट पर छूट मिल रही है। अगर आपके किसी एक्सेसरी को ज़रूरत तो जरूर जांच करें।

अन्य मोबाइल
आपको एसर लिक्विड जेड, ब्लू विन एचडी एलटीई, माइक्रोमैक्स कैनवस विन डब्ल्यू121, कैनवस 2 कलर्स, कैनवस नाइट्रो 2, फीकॉम पैशन 660 और सैमसंग गैलेक्सी नोट एज पर छूट मिलेगी। ध्यान रहे कि इनमें से ज्यादातर फोन आज की तकनीक के लिहाज से थोड़े पुराने हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Amazon Great Indian Sale

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.