Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल फिर से

अमेज़न ने जानकारी दी है कि वह अपने यूज़र के लिए एक बार फिर सेल का आयोजन करेगी। हाल ही इस अमेज़न द्वारा आयोजित ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल को कंपनी ने अब तक का अपना सबसे बड़ा शॉपिंग इवेंट करार दिया था।

Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल फिर से
ख़ास बातें
  • 4 अक्टूबर से फिर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल
  • सिटीबैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत कैशबैक
  • अमेज़न पे बैलेंस से भुगतान करने पर मिलेगा 15 फीसदी कैशबैक
विज्ञापन
अमेज़न ने जानकारी दी है कि वह अपने यूज़र के लिए एक बार फिर सेल का आयोजन करेगी। हाल ही इस अमेज़न द्वारा आयोजित ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल को कंपनी ने अब तक का अपना सबसे बड़ा शॉपिंग इवेंट करार दिया था। कंपनी इसी सफलता को दोहराने के मकसद से 4 अक्टूबर से फिर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल आयोजित करेगी।

आने वाली सेल में इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सिटीबैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। जो भी यूज़र ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में अमेज़न पे बैलेंस के जरिए भुगतान करेंगे। उन्हें 15 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि सेल के दौरान करीब 10 करोड़ प्रोडक्ट सस्ते में उपलब्ध होंगे।

अमेज़न ने बताया है कि वह सैमसंग, सोनी, एचपी, एलजी, नोकिया और ऐप्पल ब्रांड के प्रोडक्ट पर धमाकेदार ऑफर देगी। सेल की प्रमोशनल तस्वीर में आईफोन और पीएस4 की तस्वीर का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा वनप्लस, डेल, हॉनर और वीवो जैसे ब्रांड भी बैनर का हिस्सा हैं। अमेज़न ग्राहकों को बिना ब्याज वाले ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी देगी।

अमेज़न की पिछली सेल में स्मार्टफोन और बडे़ इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट सबसे ज़्यादा बिके थे। पिछले साल की दीवाली सेल की तुलना में कंपनी इस बार 2.5 गुना ज़्यादा स्मार्टफोन बेचने में कामयाब रही। बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट की सेल तो चार गुना ज़्यादा हुई।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  3. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  4. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  5. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  6. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  7. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  8. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  9. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  10. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »