Amazon Great Indian Festival 2025 Sale: प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू, iPhone 15 सिर्फ 43,749 रुपये में

अमेजन ने फेस्टिव सीजन के मौके पर साल की सबसे बड़ी सेल Amazon Great Indian Festival 2025 Sale की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 सितंबर 2025 00:07 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 15 अमेजन सेल के दौरान 59900 रुपये के बजाय 43,749 रुपये में मिलेगा।
  • Samsung Galaxy A55 5G सेल में 42999 रुपये के बजाय 23999 रुपये में मिलेगा।
  • iQOO Z10R सेल में 23,499 रुपये के बजाय 17,499 रुपये में मिलेगा।

Amazon Great Indian Festival 2025 Sale में स्मार्टफोन पर छूट मिल रही है।

Photo Credit: Amazon

अमेजन ने फेस्टिव सीजन के मौके पर साल की सबसे बड़ी सेल Amazon Great Indian Festival 2025 Sale की घोषणा कर दी है। आज यानी कि 22 सितंबर से यह सेल प्राइम मेंबर्स के लिए 24 घंटे पहले शुरू हो गई है। वहीं सामान्य यूजर्स के लिए 23 सितंबर से शुरू हो रही है। इस फेस्टिवल सेल के दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, टैबलेट, ईयरफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और होम एप्लायंसेज समेत कई प्रोडक्ट पर डिस्काउंट मिल रहा है। आज इस सेल में मिलने वाली बेस्ट डील्स के बारे में बता रहे हैं। आइए अमेजन सेल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

अमेजन सेल में होम और किचन एप्लायंसेज पर 45 प्रतिशत छूट मिल रही है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स पर सेल के दौरान 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं स्मार्ट टीवी पर 65 प्रतिशत तक बचत हो रही है। स्मार्टवॉच और ईयरबड्स पर भी 80 प्रतिशत तक छूट मिल रही है। Amazon ने इस सेल के लिए एसबीआई बैंक से साझेदारी की है, जिसमें ग्राहकों को डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर डिस्काउंट मिल रहा है।

Advertisement

Oppo F31 Pro 5G
Oppo F31 Pro 5G अमेजन सेल के दौरान 27,999 रुपये के बजाय 20,699 रुपये में मिलेगा। इस डील में बैंक ऑफर शामिल है। यह फोन स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर से लैस है। Oppo F31 Pro 5G में 6.5 इंच की अल्ट्रा स्लिम फ्लैट एमोलेड डिस्प्ले है। इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी है जो कि 80W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Color0S 15 पर काम करता है।

Honor X7c 5G
Honor X7c 5G अमेजन सेल के दौरान 19,999 रुपये के बजाय 13,999 रुपये में मिलेगा। इस डील में बैंक ऑफर शामिल है। इस फोन में 8+256GB स्टोरेज दी गई है।  X7c 5G में 6.8 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 5200mAh की बैटरी से लैस है जो कि 35W सुपरचार्ज टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करती है। इस फोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर है। 

iQOO Z10R 
iQOO Z10R अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 23,499 रुपये के बजाय 17,499 रुपये में मिलेगा। इस डील में बैंक ऑफर भी शामिल है। इस फोन में सोनी IMX882 4K OIS कैमरा दिया गया है। iQOO Z10R 5G में 6.77 इंच की फुल HD एमोलेड क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2392x1080 पिक्सल है।

Advertisement

Realme Narzo 80x 5G
Realme Narzo 80x 5G अमेजन फेस्टिवल सेल में 15,999 रुपये के बजाय 10,999 रुपये में मिलेगा। इस डील में बैंक ऑफर शामिल है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 5जी चिपसेट शामिल है।

iPhone 15
iPhone 15 अमेजन सेल के दौरान 59,900 रुपये के बजाय 43,749 रुपये में मिलेगा। इस डील में बैंक ऑफर भी शामिल है। इस आईफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह ऐप्पल A16 बायोनिक चिपसेट से लैस है।

Samsung Galaxy A55 5G
Samsung Galaxy A55 5G अमेजन फेस्टिवल सेल में 42,999 रुपये के बजाय 23,999 रुपये में मिलेगा। इस डील में बैंक ऑफर शामिल है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5000mAh की बैटरी है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  5. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  9. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.