अमेज़न ग्रेट इंडिया सेल 8 अगस्त में, प्राइम मेंबर पहले उठा पाएंगे ऑफर का फायदा

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 1 अगस्त 2016 13:03 IST
ख़ास बातें
  • अमेज़न इंडिया की ग्रेट इंडिया सेल 8-10 अगस्त को आयोजित होगी
  • स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और अन्य प्रोडक्ट पर मिलेगी छूट
  • अमेज़न प्राइम मेंबर ऑफर का आम यूज़र से पहले उठा पाएंगे फायदा
अमेज़न इंडिया ने जानकारी दी है कि वह ग्रेट इंडिया सेल आयोजित करने वाली है। ग्रेट इंडिया सेल का आयोजन 8-10 अगस्त को किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि सेल के दौरान स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर और अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट पर छूट दी जाएगी। फिलहाल, ऑफर के बारे में कोई विस्तृत ब्योरा नहीं दिया गया है।

कंपनी ने हाल ही में भारत में प्राइम मेंबरशिप प्रोग्राम की शुरुआत की थी। प्राइम मेंबरशिप लेने वाले यूज़र सेल के तहत मौजूद डील का फायदा आम यूज़र से आधे घंटे पहले उठा पाएंगे। कंपनी ने रविवार को भेजे गए ईमेल में बताया, "ग्राहकों तेज और गारंटी डिलिवरी के लिए अलग-अलग प्रोग्राम में से चुन सकते हैं।"

पिछले हफ्ते अमेज़न इंडिया ने स्थानीय मार्केट में प्राइम सब्सक्रिप्शन की शुरुआत की थी। इस सेवा के लिए हामी भरने वाले ग्राहकों को अनलिमिटेड एक दिन और दो दिन डिलिवरी का विकल्प मिलेगा। इस सेवा के तहत ऑर्डर की कोई न्यूनतम राशि नहीं होगी।

यूज़र अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर जाकर प्राइम सर्विस के लिए साइन अप कर सकते हैं। शुरुआत में यह सेवा 60 दिनों के लिए मुफ्त ट्रायल के तहत उपलब्ध होगी। फ्री टायल खत्म होने के बाद अमेज़न प्राइम की सेवा के लिए 499 रुपये प्रति साल की रकम चुकानी पड़ेगी। हालांकि, भारत में अमेज़न प्राइम की सेवा 999 रुपये प्रति साल की दर से आएगी।
Advertisement

पिछले साल कंपनी ने ग्रेट इंडियन फ्रीडम सेल्स और ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल के तहत एक्सबॉक्स वन कंसोल और गेम, ऐप्पल मैकबुक एयर 13 इंच, माइक्रोमैक्स 49-इंच फुल एचडी एलईडी टीवी, आईफोन 6 और किंडल ई-रीडर को छूट के साथ उपलब्ध कराए थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  5. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  6. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  7. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  8. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  9. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.