Delhi Lockdown: Amazon और Flipkart गैर-जरूरी ऑर्डर को नहीं करेंगे डिलीवर, जानें कारण...

गैर-जरूरी ऑर्डर की डिलीवरी न करने के संबंध में Amazon ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से जानकारी दी है। ई-कॉमर्स कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर एक बैनर लगाया है, जिस पर लिखा है "नवीनतम सरकारी दिशानिर्देशों को मद्देनज़र रखते हुए, हम केवल आवश्यक प्रोडक्ट्स के ही ऑर्डर ले रहे हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2021 17:26 IST
ख़ास बातें
  • Amazon और Flipkart जरूरी ऑर्डर को कर रहे हैं डिलीवर
  • दिल्ली में 26 अप्रैल तक ज़ारी है सम्पूर्ण लॉकडाउन
  • पहले महाराष्ट्र में कंपनी ने उठाया था यही कदम
Amazon और Flipkart ने दिल्ली में करोना वायरस महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन के बाद गैर-जरूरी आइटम की डिलीवरी न करने का फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने सोमवार रात से दिल्ली में सम्पूर्ण लॉकडाउन को लागू कर दिया है। इस फैसले के चलते अब ई-कॉमर्स वेबसाइट्स ने गैर-जरूरी सामान की डिलीवरी को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि कंपनी जरूरी सामान की डिलीवरी अब भी कर रही हैं, जैसे ही ग्रोसरी प्रोडक्ट, हेल्थ प्रोडक्ट व पर्सनल केयर आइटम आदि। हाल ही में फ्लिपकार्ट और अमेज़न ने महाराष्ट्र में गैर-जरूरी ऑर्डर को स्थगित किया था, जिसके कुछ दिन बाद ही दिल्ली में भी अमेज़न और फ्लिपकार्ट द्वारा यह कदम उठा लिया गया है। बता दें, दिल्ली में सोमवार यानी कल रात से सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है, जो कि 26 अप्रैल तक चलने वाला है।

गैर-जरूरी ऑर्डर की डिलीवरी न करने के संबंध में Amazon ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से जानकारी दी है। ई-कॉमर्स कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर एक बैनर लगाया है, जिस पर लिखा है "नवीनतम सरकारी दिशानिर्देशों को मद्देनज़र रखते हुए, हम केवल आवश्यक प्रोडक्ट्स के ही ऑर्डर ले रहे हैं। डिलीवरी में सामान्य से अधिक समय लग सकता है।"

ग्राहकों को गैर-जरूरी प्रोडक्ट लिस्टिंग में भी एक मैसेज प्राप्त हो रहा है, जिसमें इलेक्ट्रोनिक डिवाइस और होम अप्लाइंसेस जैसे प्रोडक्ट शामिल है। मैसेज में लिखा है कि इन प्रोडक्ट की डिलीवरी सिलेक्टिड लोकेशन पर फिलहाल नहीं हो रही है।

अमेज़न के विपरित Flipkart ने किसी प्रकार का बैनर अपने होम पेज पर नहीं लगाया है। हालांकि, Flipkart mobile ऐप पर आपको एक नोटिस प्राप्त होगा जिसमें लिखा है "सरकारी नियमों के अनुसार आपके ज़ोन के लिए प्रोडक्ट की उपलब्धता अलग हो सकती है।"
Advertisement
 

अमेज़न और फ्लिपकार्ट दोनों ही कंपनियां जरूरी प्रोडक्ट्स की डिलीवरी अभी भी कर रही हैं। हालांकि, लॉकडाउन की वजह से ग्राहकों को डिलीवरी में थोड़ी देरी का सामना करना पड़ सकता है।
Advertisement

Amazon India के प्रवक्ता ने Gadgets 360 को दिए अपने बयान में कहा है " फिलहाल हम सरकार द्वारा निर्धारित किए गए नए दिशानिर्देशों के अनुसार जरूरी प्रोडक्ट्स की डिलीवरी ही कर पा रहे हैं।"

Flipkart ने फिलहाल इस संबंध में तुरंत अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Advertisement
 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Flipkart, Delhi lockdown, ecommerce, lockdown
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.