Amazon कर्मचारी ने TikTok पर डाला वीडियो, गई नौकरी! जानें मामला

TikTok पर वीडियो बनाने वाला Amazon कर्मचारी 7 साल से कंपनी में काम कर रहा था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 जनवरी 2024 09:29 IST
ख़ास बातें
  • कर्मचारी को TikTok पर वीडियो डालना भारी पड़ गया।
  • Amazon कर्मचारी 7 साल से कंपनी में काम कर रहा था।
  • कर्मचारी ने कहा इसी वीडियो के कारण उसे कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया।

Amazon में काम करने वाले कर्मचारी को TikTok पर वीडियो डालना भारी पड़ गया।

Amazon में काम करने वाले एक कर्मचारी को TikTok पर वीडियो डालना भारी पड़ गया। कर्मचारी ने टिकटॉक वीडियो में कहा था कि अमेजन से सामान मंगवाने वाले लोग भारी सामान मंगवाना बंद करें, क्योंकि वह हैवी बॉक्स उठाते उठाते थक गया है। कर्मचारी ने कहा है कि इसी वीडियो के कारण उसे कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया। 

TikTok पर वीडियो बनाने वाला Amazon कर्मचारी 7 साल से कंपनी में काम कर रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, केंडाल नाम के पूर्व कर्मचारी ने वीडियो के माध्यम से यूजर्स को बताया कि कैसे कंपनी ने उसके वीडियो पर उसे नौकरी से निकाल दिया। पूर्व कर्मचारी का कहना है कि उसकी शिकायत के कारण कंपनी ने उसे नौकरी से निकाला है। टिकटॉक पर शख्स के 35 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। 

वीडियो में उसने पूरी कहानी बताते हुए कहा, ''हैलो दोस्तो, मेरे पास एक बुरी खबर है। Amazon ने मुझे निकाल दिया है। 7 साल बर्बाद हो गए। लम्बी कहानी को शॉर्ट में बताऊं तो मैंने चार हफ्ते पहले एक वीडियो बनाया था जिसमें मैंने लोगों से कहा था कि वे अमेजन से भारी चीजें मंगवाना बंद करें। एक अमेजन कर्मचारी के तौर पर मैं भारी चीजें उठाते हुए थक गया था। कुछ लोगों को मेरी बात मजाक लगी, लेकिन कुछ लोगों को इससे नाराजगी भी हुई। अगर आपको भी मेरी बात का बुरा लगा तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। मेरा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। या फिर किसी के साथ भेदभाव करना नहीं था। मैं तो बस एक मजाकिया वीडियो बनाना चाहता था। और मैं ये सिर्फ कह नहीं रहा हूं। मेरी नौकरी जा चुकी है। और अब मुझे दोबारा से नौकरी पर रखा भी नहीं जाएगा। इसलिए मुझे माफ कर दें।"

कर्मचारी का विवादित वीडियो 6 दिसंबर का है जिसमें उसने कहा था कि उसने एक्स्ट्रा शिफ्ट की है, उसे अमेजन वेयरहाउस में पिकर की जॉब दी गई है। उसने वीडियो बनाते हुए कहा था कि उसे हर दूसरी चीज के रूप में फीजी वॉटर, या फिर डॉग फूड के बॉक्स को उठाना पड़ रहा है। उसने कहा कि Amazon से पानी खरीदना बंद करें। जब आपका पानी खत्म हो जाता है तो क्या आप 2-3 दिन तक पानी डिलीवर होने का इंतजार करते हैं? कर्मचारी अमेजन यूजर्स से इस तरह का सामान न मंगवाने की बात कह रहा था। जो उसे बाद में भारी पड़ गया। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon, Amazon news, Amazon fire employee, TikTok

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  2. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  3. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  2. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
  3. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  4. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  5. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  7. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  8. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  9. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  10. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.