• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Amazon Great Indian Festival में प्राइम मेंबर्स के लिए आया Prime Friday, हर हफ्ते मिलेंगे खास ऑफर्स

Amazon Great Indian Festival में प्राइम मेंबर्स के लिए आया Prime Friday, हर हफ्ते मिलेंगे खास ऑफर्स

Amazon ने गुरूवार को Prime Fridays की घोषणा की। इसमें Great Indian Festival sale के दौरान अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए हर शुक्रवार को खास ऑफ़र दिए जाएँगे।

Amazon Great Indian Festival में प्राइम मेंबर्स के लिए आया Prime Friday, हर हफ्ते मिलेंगे खास ऑफर्स

Prime Fridays की शुरुआत 8 अक्टूबर से हो रही है।

ख़ास बातें
  • अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए हर शुक्रवार को खास ऑफ़र दिए जाएँगे।
  • Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी है।
  • Redmi Note 10S पर 3,000 रुपये की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
Amazon ने गुरूवार को Prime Fridays की घोषणा की। इसमें Great Indian Festival sale के दौरान अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए हर शुक्रवार को खास ऑफ़र दिए जाएँगे। अमेज़न की सालाना सेल इस बार 2 अक्टूबर को शुरू हुई और पिछले वर्षों की तरह इसके दिवाली तक जारी रहने की उम्मीद है। दिवाली इस साल 4 नवंबर को है। 8 अक्टूबर यानि आज से Prime Fridays की शुरुआत होगी, जिसमें हर हफ्ते इस एक दिन स्पेशल ऑफर्स और डील्स होंगे। घोषणा में अमेज़ॅन ने कहा कि प्राइम मेंबर्स को विशेष ऑफ़र मिलेगा जिसमें सभी कैटेगरी में सेविंग और एक्सट्रा बेनिफिट होंगे। 

Amazon के मुताबिक, स्मार्टफोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी, अप्लायंसेज, Amazon डिवाइस, फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स, होम और किचन अप्लायंसेज, फर्नीचर आदि पर स्पेशल ऑफर्स होंगे। इसमें 1000 रु की अतिरिक्त बचत करने वाले कूपन शामिल होंगे जिन्हें इस्तेमाल करके  Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। iQOO Z3 5G पर HDFC बैंक कार्ड के साथ 2,500 की छूट दी जा रही है। सेल में एक और बड़ी डील है- Redmi Note 10S पर 3,000 रुपये की छूट दी जा रही है और छह महीने की मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी मिल रही है।

Amazon के पास कुछ खास ऑफ़र भी होंगे जिनमें टेलीविज़न पर कूपन, लैपटॉप पर अतिरिक्त छूट और स्मार्टवॉच शामिल हैं। यह Microsoft Xbox कंसोल पर एक्सट्रा डिस्काउंट भी दे रहा है। मगर सबसे बड़ी डील्स संभवतः अमेज़ॅन के डिवाइसेज पर हैं - Echo और Fire TV दोनों लाइनों पर, जिसमें Echo Dot पर सबसे कम कीमत का ऑफर है और Echo Dot plus Fire TV Stick कॉम्बो पर अतिरिक्त छूट दी जा रही है।

इसके अलावा, अमेज़ॅन ने यह भी कहा कि यूजर्स प्राइम वीडियो पर नई रिलीज़ और ट्रेलर भी देख सकते हैं जिसमें स्टैंड-अप कॉमेडी सीरीज "One Mic Stand" का दूसरा एडिशन, इमरान हाशमी के अभिनय वाली  सुपरनैचुरल-हॉरर फिल्म 'Dybbuk', कन्नड़ फिल्म Rathnan Prapancha शामिल है। साथ ही इंटरनेशनल टाइटल्स में डॉक्यूमेंट्री 'Justin Bieber: Our World', टीन हॉरर ड्रामा सीरीज़ 'I Know What You Did Last Summer', स्पेशल सीरीज़ 'Maradona: Blessed Dream' और देव पटेल-स्टारर 'The Green Knight' आदि लिस्ट में हैं।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 120Hz refresh rate display
  • 5G-ready
  • Good performance
  • Good battery life and fast charging
  • Solid build quality
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp display, stereo speakers
  • Slim and light
  • Good battery life
  • Capable processor
  • कमियां
  • Spammy notifications
  • Average camera performance
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी95
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »