80 हजार का इलेक्ट्रिक स्कूटर इस भारतीय कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट

Alliance Group ने अपने 35 कर्मचारियों को दिवाली के तोहफे के रूप में Okinawa कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटर दिया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 नवंबर 2021 15:36 IST
ख़ास बातें
  • Alliance Group ने अपने 35 कर्मचारियों को गिफ्ट में दिया इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • दिवाली के मौके पर दिया गया Okinawa PraisePro स्कूटर
  • 79,845 रुपये कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में चलता है 88 km

Okinawa PraisePro इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 79,845 रुपये (ex-showroom) है

भारत में दिवाली के मौके पर लोग एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं और इसी परंपरा का पालन देश में स्थापित कंपनियां भी करती है। हालांकि कुछ कंपनियां अपने कर्मचारियों पर इतना महरबान हो जाती हैं कि यह एक बड़ी खबर बन जाती है। कुछ ऐसा ही सूरत स्थित अलांयस ग्रुप (Alliance Group) ने भी किया है। कंपनी ने दिवाली के मौके पर अपने कमर्चारियों को इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) गिफ्ट किया है। तोहफा मिलने पर कर्मचारियों में खुशी के साथ-साथ और जोश भी दोगुना बढ़ गया है। 

न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, Alliance Group ने अपने 35 कर्मचारियों को दिवाली के तोहफे के रूप में Okinawa कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटर दिया है। ANI द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई तस्वीर को देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि यह Okinawa PraisePro इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसकी भारत में एक्स-शोरूम कीमत 79,845 रुपये है। कंपनी ने पेट्रोल के बढ़ते दाम को देखते हुए और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अपने योगदान के रुप में इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ्ट करने का फैसला लिया।
 

एजेंसी से बात करते हुए, कंपनी के डायरेक्टर सुभाष डावर ने कहा कि यह फैसला पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और कुछ अन्य मुद्दों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने आगे कहा, यह मुद्दा [पेट्रोल की बढ़ती कीमत] न केवल मीडिया की सुर्खियों में बना रहता है, बल्कि कंपनी के वित्तीय रुख को भी प्रभावित करता है। ऐसे में इस फैसले से न केवल तेल पर होने वाले खर्च की बचत होगी, बल्कि हमारी कंपनी को पर्यावरण संरक्षण और हरे रंग की उपस्थिति में योगदान करने का मौका भी मिलेगा।

गुरुवार को दिवाली के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कर्मचारियों को ये स्‍कूटर बांटे गये थे। कंपनी के इस फैसले से कर्मचारी बेहद खुश हैं।

जैसा कि हमने बताया, Okinawa PraisePro की भारत में कीमत 79,845 रुपये (ex-showroom) है और यदि आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने के इच्छुक हैं, तो आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से इस स्कूटर को 2,000 रुपये में बुक कर सकते हैं। PraisePro में 1000W क्षमता की BLDC मोटर मिलती है, जो 2500W की मैक्स पावर जनरेट करने में सक्षम है। बैटरी पैक की क्षमता 2.0 kWh है, जो 2-3 घंटे में फुल चार्ज होता है और कंपनी के दावे अनुसार, फुल चार्ज में 88 किलोमीटर (स्पोर्ट्स मोड में) चल सकता है। इसमें E-ABS भी मिलता है। अधिकतम स्पीड 58 kmph है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  2. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  3. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  4. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. GTA 6 Pre-Order Live: भारतीय गेमर्स अब बुक कर सकते हैं गेम, जानें कितनी है कीमत
  3. 10200mAh बैटरी के साथ Moto Pad 70 Pro होने जा रहा 27 जून को लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. वेनेजुएला भूकंप से पहले Google ने भेजा था अलर्ट! क्या आपके फोन में ऑन है ये फीचर?
  5. Lava Smart 4 Plus हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus Nord Buds 4 लॉन्च: ANC, AI ट्रांसलेशन के साथ 54 घंटे तक चलने वाली बैटरी, जानें सबकुछ
  7. EV दिग्गजों को टक्कर देने उतरी तेल बेचने वाली Shell! पेश की 10 मिनट से कम चार्ज होने वाली इलेक्ट्रिक कार
  8. Nothing Phone (4b) का डिजाइन आया सामने, जानें कैसा होगा यह फोन
  9. अब जेब में लेकर घूम पाएंगे सिनेमा, प्रोजेक्टर वाला रग्ड फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. स्मार्टफोन चोर अब पछताएंगे! मार्केट में आ रही अनोखी तकनीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.